
खगड़िया में दंत चिकित्सक संगठन का पुनर्गठन, डॉ. प्रभांशु कुमार बने अध्यक्ष व डॉ. देवव्रत पुनः सचिव… अंदर पढ़ें—किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी की पूरी सूची
खगड़िया में दंत चिकित्सक संगठन का पुनर्गठन, डॉ. प्रभांशु कुमार बने अध्यक्ष व डॉ. देवव्रत पुनः सचिव…
अंदर पढ़ें—किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी, नई कार्यकारिणी की पूरी सूची
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ खगड़िया में दंत चिकित्सकों के संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नागमणि नंदन के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. प्रभांशु कुमार को संगठन का नया अध्यक्ष चुना गया।
वहीं संगठन के कार्यों में निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से डॉ. कुमार देवव्रत को पुनः सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर संगठन की नई कार्यकारिणी समिति की औपचारिक घोषणा की गई, जिसमें विभिन्न पदों पर दंत चिकित्सकों को दायित्व सौंपे गए।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
अध्यक्ष – डॉ. प्रभांशु कुमार
सचिव – डॉ. कुमार देवव्रत
तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष – डॉ. नागमणि नंदन
निर्वाचित अध्यक्ष – डॉ. तरुण कुमार
उपाध्यक्ष – डॉ. स्नेहा कुमारी, डॉ. अमित आनंद
संयुक्त सचिव – डॉ. सतीश कुमार
सहायक सचिव – डॉ. सुधांशु शेखर सुमन
कोषाध्यक्ष – डॉ. मनीष कुमार
संपादक – डॉ. कनिका
कन्वीनर पदों पर—
CDE कन्वीनर – डॉ. चंदन कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार
CDH कन्वीनर – डॉ. अजीत कुमार, डॉ. आशीष रंजन
राज्य प्रतिनिधि—
डॉ. स्वतंत्र कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार सिंह, डॉ. आनंद प्रताप
इवेंट ऑर्गेनाइज़र—
डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. कविंद्र कुमार, डॉ. जयशंकर कुमार
कार्यकारिणी सदस्य—
डॉ. नवनीत केडिया, डॉ. ऋतु केडिया, डॉ. पूजा राज, डॉ. नितेश मिश्रा
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि खगड़िया के प्रथम दंत रोग विशेषज्ञ एवं संगठन के मार्गदर्शक डॉ. एन. के. नाहर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए संगठन को एकजुट रहकर समाज सेवा और दंत स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा जनहित में दंत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




