
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में संजय खंडेलिया की मौजूदगी..संगठन और जनसेवा पर हुई सार्थक बातचीत…
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन के दही-चूड़ा भोज में संजय खंडेलिया की मौजूदगी..संगठन और जनसेवा पर हुई सार्थक बातचीत…
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भाजपा के मा० राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा पटना स्थित आवास पर पारंपरिक दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य व केंद्र स्तर के कई वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने नितिन नवीन जी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजनों से संगठन में आपसी समन्वय, सौहार्द और एकजुटता मजबूत होती है।
संजय खंडेलिया ने बताया कि आज दही-चूड़ा भोज के अवसर पर नितिन नवीन जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस दौरान आत्मीय वातावरण में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों तथा जनसेवा से जुड़े विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। वहीं नितिन नवीन जी ने संगठनात्मक सशक्तिकरण और कार्यकर्ताओं की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।

इस दही-चूड़ा भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता, मंत्री एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोज में शिरकत कर दही-चूड़ा एवं तिलकुट का आनंद लिया।
पारंपरिक व्यंजनों और आत्मीय संवाद से सजे इस आयोजन ने एनडीए नेताओं के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द का संदेश दिया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




