बेगूसराय के नव पदस्थापित डीएम श्रीकांत शास्त्री को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित…

बेगूसराय के नव पदस्थापित डीएम श्रीकांत शास्त्री को प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार ने किया सम्मानित...*
बेगूसराय / कौशी एक्सप्रेस/ आज 10 जनवरी 2026 को
बेगूसराय के नव पदस्थापित *जिलाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री (IAS)* को आज प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार की ओर से उत्कृष्ट सेवा एवं प्रशासनिक योगदान के लिए सम्मानपत्र प्रदान किया गया। यह सम्मान *बिहार के वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष आर. एम. पी. मधुर* द्वारा डीएम प्रकोष्ठ में प्रदान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार श्री मधुर ने जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार वर्ष 1978 से निरंतर देश की महान विभूतियों, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित करता आ रहा है।
मालूम हो कि श्रीकांत शास्त्री पूर्व में बिहार इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी रह चुके हैं तथा वर्ष 2012 में उन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली थी। वे मूल रूप से नालंदा जिले के निवासी हैं और B.Tech एवं MBA की डिग्रीधारक हैं।
अपने प्रशासनिक करियर में श्री शास्त्री मुंगेर नगर आयुक्त, बिहार शिक्षा परियोजना के निदेशक सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे किशनगंज जिले के जिलाधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
सम्मान समारोह के दौरान प्रशासनिक गरिमा और सौहार्दपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

 

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close