
पटना: नव बिहार के विश्वकर्मा’ नीतीश कुमार के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश – अनुराधा कुमारी कुशवाहा

पटना: नव बिहार के विश्वकर्मा नीतीश कुमार के आगमन से कार्यकर्ताओं में जोश – अनुराधा कुमारी कुशवाहा
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ जनता दल (यूनाइटेड) की नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया है कि उनके अभिभावक स्वरूप, नव बिहार के विश्वकर्मा तथा जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी का सोमवार को पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आगमन हुआ। मुख्यमंत्री जी के आगमन से प्रदेश मुख्यालय परिसर में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
प्रदेश मुख्यालय पहुंचते ही माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ता साथियों से आत्मीय मुलाकात की तथा सभी का हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की और पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।

जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद करोड़ों जदयू कार्यकर्ताओं के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। उनका सरल, सहज और संवेदनशील व्यवहार कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है।
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री जी की एक झलक मात्र से ही कार्यकर्ताओं में उत्साह, जोश और संगठन के प्रति समर्पण की भावना जागृत हो जाती है। उनके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय और सर्वांगीण प्रगति के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है।
सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में मुख्यमंत्री जी का कार्यकर्ताओं के साथ स्नेहपूर्ण संवाद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इससे यह संदेश गया कि पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत संवाद और पारिवारिक भावनात्मक जुड़ाव कायम है।
मुख्यमंत्री जी के आगमन से प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक मजबूती का संदेश गया और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




