
अभाविप खगड़िया के 32 कार्यकर्ता दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन में भाग लेने गयाजी रवाना

अभाविप खगड़िया के 32 कार्यकर्ता दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन में भाग लेने गयाजी रवाना
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) खगड़िया जिला के कार्यकर्त्ता रविवार को दक्षिण बिहार प्रांत अधिवेशन में भाग लेने के लिए गयाजी रवाना हुए। जिला नियंत्रण अमन पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का जत्था खगड़िया स्टेशन से रवाना हुआ। इस अवसर पर अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी ने कार्यकर्ताओं को तिलक लगाकर विदा किया। रवाना होते समय कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। जिला संयोजक नीतीश पासवान एवं अमन पाठक ने बताया कि दक्षिण बिहार प्रांत का 67वां अधिवेशन 28 से 31 दिसंबर तक गयाजी में आयोजित होगा। इस चार दिवसीय अधिवेशन में दक्षिण बिहार के सभी जिलों से विद्यार्थी, कार्यकर्ता और शिक्षाविद शामिल होंगे। खगड़िया जिले से कुल 32 विद्यार्थी और कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक गयाजी के लिए रवाना हुए।अभाविप के नलिन सिंह ने कहा कि यह अधिवेशन छात्र हित, शिक्षा व्यवस्था, संगठनात्मक विस्तार और भावी कार्ययोजना के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिवेशन के माध्यम से विभिन्न जिलों के विद्यार्थी अलग-अलग भाषा और संस्कृति को समझने का अवसर पाएंगे। खगड़िया से रवाना हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार एवं गोल्डन राका ने संयुक्त रूप से कहा कि अधिवेशन में प्रांत और राष्ट्रीय स्तर के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे संगठन को नई दिशा प्राप्त होगी। उन्होंने बताया कि अभाविप दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बन चुका है और सदैव छात्र हित एवं राष्ट्र हित में तत्पर रहता है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश मंत्री भरत सिंह जोशी, पूर्व विश्वविद्यालय संयोजक पप्पू पांडे, पूर्व विभाग संयोजक नलिन सिंह, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य सनोज शर्मा, जिला संयोजक नीतीश पासवान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार, गोल्डन मिश्रा, सोशल मीडिया सदस्य अमन पाठक, नगर मंत्री सत्यम राज, खेलो भारत संयोजक कुमार गौरव, पूरण मिश्रा, आयुष झा, सत्यम गुप्ता, अनुज कुमार, अंकित कुमार, अनिका कुमारी, दिव्या कुमारी, प्रणव कुमार, अभिनव सिंह, दिलखुश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




