
डॉ. सलील यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने किया एमएलसी राजेंद्र गुप्ता का अभिनंदन…

डॉ. सलील यादव के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने किया एमएलसी राजेंद्र गुप्ता का अभिनंदन…
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं लोकप्रिय नेता डॉ. सलील यादव के अतिथि देवो भव रेस्टुरेंट परिसर में माननीय विधान परिषद सदस्य श्री राजेंद्र गुप्ता का आगमन हुआ। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत तथा अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत ने किया।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने, आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
माननीय विधान परिषद सदस्य श्री राजेंद्र गुप्ता ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण के बल पर देश और प्रदेश में निरंतर जनविश्वास अर्जित कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
वहीं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सलील यादव ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन की एकजुटता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सामूहिक प्रयास और समर्पण से ही पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रही है।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर मीडिया प्रवक्ता मनीष कुमार राय एवं जितेंद्र यादव भी उपस्थित थे।”
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




