खगड़िया: कोशी कॉलेज मैदान में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम का चयन…18 खिलाड़ी चयनित

खगड़िया: कोशी कॉलेज मैदान में बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम का चयन…18 खिलाड़ी चयनित

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ कोशी कॉलेज खेल मैदान में हॉकी बिहार के तत्वावधान में आयोजित बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम की चयन प्रतियोगित का आयोजन किया गया । इस चयन प्रतियोगिता में 18 सदस्यीय बिहार जूनियर बालिका हॉकी का चयन किया गया, जो असम के गुवाहाटी में 27 से 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अस्मिता जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी। खगड़िया सदर के विधायक श्री बबलू मंडल ने चयनित खिलाड़ियों के बीच प्रतियोगिता हेतु खेल पोशाक का वितरण किया तथा सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार की बेटियाँ खेल के क्षेत्र में निरंतर बेहतर प्रदर्शन कर राज्य और जिले का नाम रोशन कर रही हैं।
वहीं हॉकी खगड़िया के अध्यक्ष  राजकुमार फोगला ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
चयन प्रतियोगिता में हॉकी बिहार की ओर से चयनकर्ता के रूप में अमर भारती, सुनील विक्रम,मनोज कुमार ,शिवानी कुमारी, रानू , एवं विकास कुमार उपस्थित रहे। इस चयन प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से 50 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया वही
हॉकी खगड़िया के सचिव श्री विकास कुमार ने कहा कि कोशी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित जूनियर बालिका हॉकी चयन प्रतियोगिता पूरी तरह पारदर्शी एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। बिहार के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने जिस उत्साह और कौशल का प्रदर्शन किया, वह अत्यंत सराहनीय है। हमें पूर्ण विश्वास है कि चयनित बिहार जूनियर बालिका हॉकी टीम असम के गुवाहाटी में आयोजित अस्मिता राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करेगी। हॉकी खगड़िया भविष्य में भी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने हेतु निरंतर ऐसे आयोजनों का आयोजन करता रहेगा।वही हॉकी बिहार के अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ,उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह महासचिव मुश्ताक़ अहमद,कोषाध्यक्ष इक़बाल अख्तर ने सभी खिलाड़ियों को सुभकामनाये दिया।
हाॅकी बिहार की टीम में स्नेहा राज(कप्तान ), आंचल कुमारी (गोलकीपर) ,शुकराना परवीन (गोलकीपर), बिजली कुमारी, पूजा कुमारी, नेहा कुमारी, निशु कुमारी, फैंसी खातून, क्षमा कुमारी अंकिता कुमारी, सोनम कुमारी, अनु कुमारी ,जुम्मी कुमारी, रतन प्रिया कुमारी,नंदिता कुमारी, पूजा कुमारी, प्रियंका बड़ा एवं सोनम कुमारी का चयन किया गया है। टीम के प्रशिक्षक के रूप में श्री अमित टुडू एवं दल प्रबंधक श्रीमती रानु को बनाया गया है।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close