26 दिसंबर को जदयू का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान बनेगा ऐतिहासिक… प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि – राजकुमार फोगला

26 दिसंबर को जदयू का कार्यकर्ता आभार समारोह सह सदस्यता अभियान बनेगा ऐतिहासिक… प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा होंगे मुख्य अतिथि – राजकुमार फोगला

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के आह्वान पर आगामी 26 दिसंबर 2025 को खगड़िया जिला एक ऐतिहासिक राजनीतिक आयोजन का साक्षी बनेगा। हालिया चुनाव में जदयू को मिली प्रचंड सफलता के उपलक्ष्य में कार्यकर्ता आभार समारोह सह जदयू सदस्यता अभियान का भव्य आयोजन बछौता स्थित शारदा फार्म हाउस में किया जाएगा। उक्त जानकारी जदयू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकुमार फोगला ने मंगलवार को कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता स्वयं राजकुमार फोगला ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने किया। राजकुमार फोगला ने कहा कि यह आयोजन जदयू कार्यकर्ताओं की निष्ठा, परिश्रम और संगठनात्मक एकजुटता को सम्मानित करने के साथ-साथ पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अतिरिक्त जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह विधान पार्षद आफाक अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेता कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए पार्टी संगठन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जुटा हुआ है। यह आयोजन संगठनात्मक मजबूती, जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं के उत्साह का ऐतिहासिक उदाहरण प्रस्तुत करेगा। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं और आमजनों से सहभागिता की अपील की।
बैठक में अलौली विधायक रामचंद्र सदा, खगड़िया विधानसभा प्रभारी मनोरंजन मजुमदार, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य नीलम वर्मा एवं अनुराधा कुमारी कुशवाहा, हरीश कुमार उर्फ अजय मंडल, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, जिला उपाध्यक्ष नूतन सिंह पटेल, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, निर्मला कुमारी, जदयू नेता अविनाश पासवान, जिला महासचिव राजीव रंजन, मनोज कुमार सिंह, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, जदयू खगड़िया नगर परिषद अध्यक्ष जितेंद्र पटेल, कार्यकारी नगर परिषद अध्यक्ष प्रभात शर्मा, पारस गुप्ता, जिला महासचिव फिरदोस आलम, विणा पासवान, पार्वती देवी, अंगद कुमार, जयप्रकाश मौर्य, रूस्तम अली, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, छात्र जिला अध्यक्ष सिद्धांत सिंह छोटू, पम्पी मिश्रा, अमित कुमार गौतम, वन्दना भारती, कृष्ण कुमार झा बुलेन, अशोक राय, अशोक पोद्दार, मनोज देव अधिवक्ता एवं संतोष कुमार साह सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी नेताओं ने एक स्वर में कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प दोहराया और जिले के अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से 26 दिसंबर को शारदा फार्म हाउस पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close