बिहार के यशस्वी युवा भाजपा नेता नितिन नवीन के सिर जिम्मेदारियों का मुकुट शोभायमान : आर.एम.पी. मधुर

बिहार के यशस्वी युवा भाजपा नेता नितिन नवीन के सिर जिम्मेदारियों का मुकुट शोभायमान : आर.एम.पी. मधुर

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस। भारतीय जनता पार्टी के दूरदर्शी और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों के कारण आज देश की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन की एक सशक्त लहर दिखाई दे रही है। इसी कड़ी में मात्र 45 वर्षीय बिहार के यशस्वी, कर्मठ एवं ईमानदार भाजपा नेता श्री नितिन नवीन को भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। यह निर्णय भाजपा के उस मूल सिद्धांत को और सशक्त करता है, जिसमें योग्यता, समर्पण और कार्यकुशलता को ही नेतृत्व का आधार माना जाता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदृष्टि के कारण आज भारत विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है और विश्व पटल पर भारत की विजय पताका लहरा रही है। इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रेस एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कायस्थ कल्याण मिशन के संयोजक तथा 80 वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह को पत्र लिखकर आभार व्यक्त किया। अपने पत्र में उन्होंने श्री नितिन नवीन की प्रशासनिक दक्षता, शालीन व्यवहार, राजनीतिक परिपक्वता और निष्कलंक छवि की मुक्तकंठ से सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार आर.एम.पी. मधुर ने कहा कि भाजपा की राजनीति में परिवारवाद, भाई-भतीजावाद और संकीर्ण सोच के लिए कोई स्थान नहीं है। पार्टी सदैव कर्मठ और योग्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है। श्री नितिन नवीन इसका सशक्त उदाहरण हैं, जिन्होंने अपने व्यवहार और कार्यशैली से न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं बल्कि विपक्षी नेताओं तक के दिलों में भी सम्मान अर्जित किया है। उन्होंने कहा कि श्री नितिन नवीन के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सभी जातियों, वर्गों और समाज के हर तबके में उनके प्रति सम्मान और विश्वास है। आज के राजनीतिक परिवेश में यह किसी उपलब्धि से कम नहीं है कि किसी नेता के प्रति व्यापक स्तर पर कोई नकारात्मक भावना नहीं पाई जाती। आर.एम.पी. मधुर ने यह भी स्पष्ट किया कि वे स्वयं एक गैर-राजनीतिक नागरिक हैं, लेकिन श्री नितिन नवीन की शालीनता, सादगी और निष्पक्ष जीवन शैली से वे अत्यंत प्रभावित हैं। उनका मानना है कि आज राष्ट्र को ऐसे ही युवा, ऊर्जावान और ईमानदार नेतृत्व की आवश्यकता है, जो भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों के दिलों को जीतने का साहस और सामर्थ्य रखता हो।उन्होंने विश्वास जताया कि श्री नितिन नवीन को दी गई यह बड़ी जिम्मेदारी राष्ट्रहित में दूरगामी और सुखद परिणाम लेकर आएगी तथा भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close