
संजय सरावगी को मिली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी…जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया स्वागत

संजय सरावगी को मिली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी…जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने किया स्वागत
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं माननीय विधायक श्री संजय सरावगी को भारतीय जनता पार्टी, बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस नियुक्ति को बिहार की राजनीति और एनडीए गठबंधन के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया। अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि श्री संजय सरावगी एक अनुभवी, कर्मठ एवं संगठनप्रिय नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में संगठन और सरकार दोनों स्तरों पर जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। बिहार सरकार में मंत्री रहते हुए उन्होंने जनसेवा और विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे उनकी प्रशासनिक क्षमता और नेतृत्व कौशल का परिचय मिलता है।
उन्होंने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता के मूल मंत्र पर निरंतर आगे बढ़ रही है। एनडीए के सभी सहयोगी दल आपसी समन्वय और सहयोग से राज्य को प्रगति की राह पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे समय में श्री संजय सरावगी का भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
जदयू नेत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री संजय सरावगी अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता के बल पर भाजपा संगठन को नई ऊर्जा देंगे तथा एनडीए गठबंधन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे। इससे आगामी समय में संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क अभियान को भी गति मिलेगी।
अंत में अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने ईश्वर से श्री संजय सरावगी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगल कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व बिहार के विकास और एनडीए की एकजुटता को नई दिशा देगा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




