बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष: संजय सरावगी की नियुक्ति पर डॉ सलिल यादव की बधाई…

 

बिहार भाजपा को नया अध्यक्ष: संजय सरावगी की नियुक्ति पर डॉ सलिल यादव की बधाई…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दरभंगा सदर विधानसभा सीट से विधायक संजय सरावगी को बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी द्वारा यह घोषणा एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है, जिस पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्ताक्षर हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

संजय सरावगी अब तक बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे दिलीप जायसवाल का स्थान लेंगे। उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और जमीनी पकड़ के आधार पर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संजय सरावगी के बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं खगड़िया के लोकप्रिय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सलिल यादव ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। डॉ. यादव ने कहा कि संजय सरावगी का संगठन में लंबा अनुभव, अनुशासित नेतृत्व और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद पार्टी को बिहार में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा बिहार में संगठनात्मक रूप से और अधिक मजबूत होगी तथा आगामी चुनावों में पार्टी को निर्णायक सफलता मिलेगी। डॉ. सलिल यादव ने ईश्वर से उनके सफल, स्वस्थ एवं यशस्वी कार्यकाल की मंगलकामना भी की। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है और इसे बिहार की राजनीति में संगठनात्मक दृष्टि से एक अहम बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close