
भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव की दादी मां के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोग.. तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव की दादी मां के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उमड़े लोग.. तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ बलुआही (खगड़िया)। नगर परिषद क्षेत्र के बलुआही में शनिवार (6.12.2025) को भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव की दादी माँ के सम्मान में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम भावभीने वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण और शुभचिंतक मौजूद रहे। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने दिवंगत दादी मां के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत माताजी का स्नेह, सरलता और जीवन मूल्यों ने न केवल परिवार को, बल्कि समाज को भी हमेशा मार्गदर्शन दिया है।
शोकाकुल परिवार में दिवंगत दादी माँ के पुत्र सुनील कुमार यादव, पंकज कुमार यादव तथा पोते विक्रम कुमार यादव (भाजपा नेता), सन्नी यादव, अशोक यादव, हर्ष यादव, सोनू यादव, आदित्य राज, रविराज, राहुल राज, जयंत राज तथा समस्त यादव परिवार उपस्थित रहकर श्रद्धांजलि देने आए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते रहे। परिजनों ने कहा कि दादी मां परिवार को एक सूत्र में बाँधने वाली प्रेरणास्रोत थीं। उनका आशीर्वाद हमारे लिए शक्ति और मार्गदर्शन का आधार रहा है। उनका निधन परिवार और समाज दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है। भाजपा नेता विक्रम कुमार यादव ने भावुक स्वर में कहा कि दादी माँ ने सेवा, संयम और संस्कार का जो मार्ग दिखाया, वही हमारे जीवन की सबसे बड़ी धरोहर है। इतने लोगों का साथ मिलना हमारे लिए बड़ी शक्ति है। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत शांति पाठ एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन हुआ, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि देने वाले में पूर्व विधायक रणवीर यादव, खगड़िया सदर विधायक बबलू मंडल, नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी कुशवाहा, शिवराज यादव, जदयू कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार फोगला,अमित कुमार पप्पू, रजनीकांत यादव, नीलम वर्मा, सहित अन्य लोग शामिल हुए।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




