
खगड़िया: दान नगर में आरएसएस का जनजागरण अभियान तेज…स्वयंसेवक कर रहे समाज परिवर्तन का आह्वान
खगड़िया: दान नगर में आरएसएस का जनजागरण अभियान तेज… स्वयंसेवक कर रहे समाज परिवर्तन का आह्वान
खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खगड़िया द्वारा दान नगर क्षेत्र में व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्वयंसेवक प्रत्येक घर तक पहुँचकर संघ की 100 वर्ष की यात्रा, उसके उद्देश्यों तथा समाज में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प से लोगों को अवगत करा रहे हैं। 22 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वयंसेवक पत्रक और साहित्य लेकर सनातन संस्कृति, समरसता और सामाजिक सुधार से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर संवाद कर रहे हैं। संघ के द्वारा इस वर्ष ‘पंच परिवर्तन’ विषय को समाज तक पहुंचाने पर विशेष जोर है, जिसमें सामाजिक समरसता: छुआछूत मिटाने और समान नागरिकता का भाव जगाने की अपील। कुटुंब प्रबोधन: परिवार में मिलकर भजन, भोजन, गपशप, मंदिर भ्रमण करने तथा मोबाइल-गैजेट्स से दूरी बनाने की सलाह। स्व का बोध: घरेलू पहनावा, भाषा और संस्कृति को बढ़ावा देने पर बल। पर्यावरण संरक्षण: जन्मदिन-एनिवर्सरी पर अधिक पेड़ लगाने, पानी का संयमित उपयोग करने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक की अपील। नागरिक शिष्टाचार: यातायात नियमों का पालन, संविधानसम्मत आचरण और राष्ट्रहित में कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आग्रह स्वयंसेवक लोगों से इन विषयों पर समाज में अधिक से अधिक चर्चा करने और जागरूकता फैलाने की अपील कर रहे हैं। संघ का मानना है कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से ही समाज में स्थायी परिवर्तन संभव है, और आने वाले लगभग 25 वर्षों तक संघ ‘पंच परिवर्तन’ विषय पर विशेष कार्य करेगा। इस अभियान में आरएसएस के सह जिला सेवा प्रमुख अंजनी जी, विहिप के कार्यकर्ता नीलकमल जी, स्वदेशी जागरण मंच के संयोजक ललित जी, भाजपा नेता अक्षय जी सहित कई स्वयंसेवक बंधु घर-घर जाकर संघ का संदेश पहुंचा रहे हैं।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




