
एनडीए सरकार में मंत्री बने दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय लोक मोर्चा में खुशी की लहर – कृष्ण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष
एनडीए सरकार में मंत्री बने दीपक प्रकाश, राष्ट्रीय लोक मोर्चा में खुशी की लहर – कृष्ण कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ बिहार एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा के सुपुत्र श्री दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद पूरे राज्य में राजनीतिक सरगर्मी के बीच संगठन में खुशी की लहर दौड़ गई है।
राष्ट्रीय लोक मोर्चा खगड़िया के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने दीपक प्रकाश जी को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उपेन्द्र कुशवाहा जी की वर्षों की संघर्षपूर्ण राजनीति, शिक्षा सुधार की मजबूत सोच और बिहार के सामाजिक न्याय मॉडल की बड़ी मान्यता है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने योग्य युवाओं को आगे बढ़ाने का जो संकल्प लिया है, उसी का परिणाम है कि दीपक प्रकाश जी को मंत्रिमंडल में स्थान मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनी नई एनडीए सरकार के इस फैसले को राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने बिहार के विकास और सामाजिक संतुलन की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है।
जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा जी सदैव शिक्षा, रोजगार और पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संघर्षरत रहे हैं। अब मंत्री के रूप में दीपक प्रकाश जी की सक्रिय भूमिका एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को और प्रभावी बनाएगी तथा बिहार के युवाओं में नई ऊर्जा और उम्मीद जगाएगी।
खगड़िया जिला इकाई तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दीपक प्रकाश जी की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा लिया गया यह निर्णय बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में सकारात्मक संदेश देता है। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि खगड़िया जिला इकाई उपेन्द्र कुशवाहा जी के मार्गदर्शन में, एनडीए सरकार की नीतियों को गांव–गांव और जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




