सुशासन और स्थिरता की नई पारी शुरू…संजय खंडेलिया ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों को दी शुभकामनाएं…

सुशासन और स्थिरता की नई पारी शुरू…संजय खंडेलिया ने मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्रियों को दी शुभकामनाएं…

पटना/ कौशी एक्सप्रेस/बिहार में नई सरकार के गठन और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पुनः मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा के साथ-साथ मंत्रिमंडल में शामिल सभी नवनियुक्त मंत्रियों को भी शुभकामनाएं प्रेषित कीं। संजय खंडेलिया ने अपने संदेश में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जनादेश के सम्मान और सुशासन के संकल्प के साथ शुरू हो रही नीतीश सरकार की यह नई पारी बिहार के लिए ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई सरकार प्रदेश में विकास की गति को और तेज करेगी तथा स्थिरता, पारदर्शिता और जनकल्याण पर केंद्रित शासन मॉडल के माध्यम से नई ऊंचाइयां हासिल करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बदलते राजनीतिक परिवेश में जनता ने विकास, रोजगार, सुशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। ऐसे में नई सरकार की जिम्मेदारियाँ भी बढ़ गई हैं।
बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के अनुसार प्रदेश की उन्नति और विकसित बिहार के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दोनों उप मुख्यमंत्रियों का अनुभव व नेतृत्व महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। सरकार का यह संकल्प न केवल आमजन की आकांक्षाओं को पूरा करेगा, बल्कि बिहार को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम साबित होगा।”

संजय खंडेलिया ने अंत में मुख्यमंत्री, दोनों उप मुख्यमंत्रियों और मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों के सफल कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक मंगलकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि नई सरकार प्रदेश को विकास और सुशासन का नया मॉडल देगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close