
एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल ने किया नामांकन…जेएनकेटी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल ने किया नामांकन…जेएनकेटी मैदान में उमड़ा जनसैलाब
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ विधानसभा क्षेत्र संख्या 149- खगड़िया सदर से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी बबलू कुमार मंडल ने शुक्रवार को अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं शहर के जेएनकेटी स्टेडियम में भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत की अध्यक्षता में आशीर्वाद सभा का भव्य आयोजन किया गया।मंच संचालन जदयू जिला महासचिव दिलीप कुमार पोद्दार ने किया।
मौके पर मुख्य अतिथि भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री व पूर्व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने जमकर जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल की तारीफ की। उन्होंने कहा कि बबलू मंडल समर्पित और ईमानदार पार्टी के कार्यकर्ता और जन सेवक हैं। पार्टी के विचारधारा के अनुकूल पार्टी संगठन का काम किए। इसलिए टीकट देकर इनकी ईमानदारी और मेहनत का सम्मान दिए हमने। उन्होंने खचाखच भरी हुई जनसमूह से अपील करते हुए कहा कि इन्हें आपार मतों से जीताकर विधायक बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करें। श्री सिंह ने खगड़िया के तथाकथित लोगों की ओर इशारा करते हुए कहा कि बबलू मंडल जिस दिन विधायक बनेंगे उस दिन खगड़िया में जो आतंकी फन फैलाए हुए हैं,उस फन को खगड़िया के बोर्डर से पार कर देंगे। उन्होंने जहां लालू – राबड़ी शासनकाल को लोगों को याद दिलाते हुए कहा कि 2005 से पहले कहीं कोई सड़क नहीं थी, यदि थी तो गड्ढे में सड़क थी। आतंक और जंगल राज था।लोग शाम 5 बजे के बाद घर से नहीं निकलते थे।पूरे बिहार में भर का साया में लोग जी रहे थे।2005 के नवम्बर में नीतीश कुमार की सरकार बनी और न्याय के साथ विकास होंने लगा। बिहार में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ है। कानून का राज स्थापित किया गया।जो अतिपिछड़ा , अनुसूचित जाति,जन जाति, महिलाएं, उपेक्षित, शोषित पीड़ित जो समाज के नीचले पायदान पर थे उसे समाज के मुख्यधारा में शामिल किया गया। पंचायती चुनाव और नगर निकाय चुनाव में आरक्षण दिया गया। जिसके कारण आज लाखों की संख्या में इन वर्गों के युवाओं और महिलाएं मुखिया, सरपंच, जिला पार्षद, जिला परिषद अध्यक्ष,मेयर व डिप्टी मेयर हैं। लालू यादव तो बिहार का चारा खा गए।वे कोई काम किए थे, नहीं किए थे। बिहार -झारखंड बंटवारे के बाद बिहार में बचा ही क्या था- बालू और आलू। लेकिन नीतीश कुमार के नेतृत्व में चकाचक सड़क, शिक्षा,चिकित्सा से लेकर तमाम क्षेत्रों में काफी विकास हुआ है। सामाजिक सुरक्षा पैंशन 4 सौ से बढ़ाकर 11 सौ रुपए प्रति महीने,125 यूनिट बिजली फ्री जैसे पहल गरीब कल्याण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। श्री सिंह ने इन सब बातों के अलावे डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया। उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे अपने परिवार, पत्नी, पुत्र, पुत्री ,साला – साली पर ध्यान देते थे। लेकिन हमारे नेता नीतीश कुमार के लिए पुरे बिहार के वासी परिवार हैं। इसलिए उन्होंने जनताओं से आग्रह किया कि इस बार चुनाव में ऐसा तीर चलायें कि उनका लालटेन फूट जाए।अंत में जनताओं से आदेश लेकर मंच पर मौजूद जदयू उम्मीदवार बबलू मंडल एवं अलौली विधानसभा के उम्मीदवार रामचंद्र सदा को जीत का माला पहना दिया। सभा समाप्ति के उपरांत पहुंचे खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि इस चुनाव को एनडीए पुरे सौहार्दपूर्ण वातावरण में और मजबूती के साथ लड़ रहे हैं। महागठबंधन का खगड़िया में खाता नहीं खुलेगा। खगड़िया के चारों विधानसभा क्षेत्र में एनडीए के पक्ष में हवा चल रही है। हमारे चारों एनडीए प्रत्याशी जीतेंगे। सभा को जदयू जिलाध्यक्ष सह उम्मीदवार बबलू कुमार मंडल ने जनताओं से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने मुख्य अतिथि को माता कात्यायनी की धरती पर स्वागत और अभिनन्दन करते हुए एक एक वोट तीर निशान के बटन दबाकर जिताने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता संजय पासवान,लोजपा रामविलास पार्टी के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह,रालोमो जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह,हम सेकुलर जिला अध्यक्ष रामबली राम, महादलित आयोग के अध्यक्ष मनोज ऋषिदेव, मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल, महिला आयोग की सदस्या साधना देवी सदा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुकेश जैन,विधानसभा प्रभारियों में पप्पू सिंह निषाद, नन्दलाल राय, मजुमदार, जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल,निलम वर्मा, पूर्व विधायक चन्द्रमुखी देवी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कंचन पटेल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, डॉ सुनिता कुमारी, जदयू के वरिष्ठ नेता सुशांत यादव,लोजपा के साजिम रिजवी, अनुराधा कुमारी कुशवाहा , राजकुमार फोगला, शम्भू झा, रूस्तम अली,आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, प्रभाकर चौधरी मन्टून,ललित चौधरी, अशोक कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, चन्दन कश्यप, संदीप केडिया,राजू गुप्ता, सतीश आनंद,रामप्रकाश सिंह, राजनीति प्रसाद सिंह, मायाराम मंडल , युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, बिक्रम यादव, नन्दू साह, फिरदौस आलम, प्रभात शर्मा, जितेंद्र पटेल,अनुज शर्मा, पंकज चौधरी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, पूनम जयसवाल, सुनील चौधरी, लोहा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामप्रवेश यादव,पवन पासवान, भाजपा प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह,मुख्य भाजपा प्रवक्ता मनीष कुमार राय ईं धर्मेंद्र यादव,सरला सिंह,अक्षय सूरी, छोटू पोद्दार, राजेश सिंह,सीए अनुज सिंह,अनुपम सिंह, पम्पी मिश्रा, संजय ठाकुर, इम्तियाज खान,विनय सिंह रोशन,धनिक लाल दास, मध्य प्रदेश भाजपा नेता डॉ अजय सिंह, रामविलास महतो, सुनील कुमार सिंह,फूल सिंह पटेल, सिद्धांत सिंह छोटू, राजेश सिंह मुखिया, लोजपा रामविलास पार्टी के गजाधर यादव, राजेश सहनी, शनिचर सदा, डॉ इन्दूभूषण कुशवाहा ,रालोमो के रामसकल कुशवाहा, अनिल पोद्दार, डॉ रवि कुमार ,जफर आलम, राजाराम सिंह,अजय चौधरी, जयजयराम कुमार, गुड्डू यादव, नरेश कुमार, रंजन कुमार सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*




