अलौली की पूर्व प्रत्याशी साधना देवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बनीं बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य

अलौली की पूर्व प्रत्याशी साधना देवी को मिली बड़ी जिम्मेदारी…बनीं बिहार राज्य महिला आयोग की सदस्य

खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/प्राप्त सूचनानुसार अलौली विधानसभा क्षेत्र से जेडीयू की पूर्व प्रत्याशी साधना देवी को बिहार राज्य महिला आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन की जानकारी मिलते ही समर्थकों, शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। बधाई देने वालों का तांता उनके आवास पर लगातार लगा हुआ है। ज्ञात हो कि वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में साधना देवी को जनता दल (यूनाइटेड) ने अलौली विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया था। उन्होंने चुनाव में कड़ी टक्कर दी थी, लेकिन मामूली अंतर से पराजित हो गई थीं। इसके बावजूद उन्होंने क्षेत्र में अपनी सक्रियता और जनता से जुड़ाव बनाए रखा। इस बार चुनाव में उनका टिकट काटे जाने के बाद साधना देवी पार्टी से कुछ हद तक नाराज बताई जा रही थीं। वहीं पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें राज्य महिला आयोग में सदस्य पद देकर मान–सम्मान और विश्वास दोनों की पुनर्स्थापना की गई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने साधना देवी के संगठनात्मक अनुभव, नारी सशक्तिकरण के प्रति उनके योगदान और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि साधना देवी की यह नियुक्ति न केवल पार्टी में महिलाओं की बढ़ती भूमिका का संकेत है, बल्कि अलौली और खगड़िया क्षेत्र में जेडीयू के संगठनात्मक समीकरण को भी मजबूत करेगी। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि साधना देवी की नियुक्ति से क्षेत्र की महिलाओं को न्याय, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close