प्रधानमंत्री व उनकी दिवंगत माता जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितम्बर को बिहार बंद का आह्वान – संजय खंडेलिया

प्रधानमंत्री व उनकी दिवंगत माता जी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितम्बर को बिहार बंद का आह्वान – संजय खंडेलिया

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार को आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कांग्रेस और राजद नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी दिवंगत माता जी पर की गई अभद्र एवं असंसदीय टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस अपमान से पूरा बिहार आहत है और जनता में गहरा आक्रोश है। इसी आक्रोश की अभिव्यक्ति स्वरूप 4 सितम्बर को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद एवं चक्का जाम का आह्वान भाजपा व एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। यह कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और आम जनता, एम्बुलेंस व आवश्यक सेवाओं को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।

श्री खंडेलिया ने कहा कि बिहारवासी मां का अपमान कभी सहन नहीं करेंगे। यह बंद जनता का स्वतःस्फूर्त आक्रोश है, न कि किसी तरह का राजनीतिक तमाशा। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा लाठी-डंडे की नहीं, बल्कि विचार और अनुशासन की पार्टी है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि जब मुद्दों की कमी होती है तो वह केवल अभद्र भाषा और स्तरहीन राजनीति पर उतर आता है। बिहार की जनता इन कृत्यों का उचित जवाब देगी। मौके पर उपस्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, भाजपा नेत्री वंदना सिंह पटेल, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अश्विनी सिंह, भाजपा नेता अश्विनी चौधरी, भाजपा नेता सुनील मेहता, भाजपा मंडल अध्यक्ष रितेश शर्मा, रोहित राय पटेल, एवं नीतीश पटेल, हर्ष केडिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close