
खगड़िया जिप अध्यक्ष ने बेलदौर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री…सेवा से ईश्वरीय भक्ति की अनुभूति: कृष्णा कुमारी यादव…
खगड़िया जिप अध्यक्ष ने बेलदौर विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण.. बाढ़ पीड़ितों में बांटी राहत सामग्री…सेवा से ईश्वरीय भक्ति की अनुभूति: कृष्णा कुमारी यादव…
खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज 10 अगस्त 2025 को
बेलदौर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोगरी प्रखंड के बन्नी और झिकटिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच जिला परिषद अध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष संघ की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव ने रणवीर फैंस एसोसिएशन व वीर बंधु संस्थान की ओर से सुखा राशन सामग्री का वितरण किया मालूम हो कि बन्नी पंचायत के विंदटोली, टेम्हा, इंग्लिश टोला और झिकटिया पंचायत के भदलेय के एक हजार बाढ़ प्रभावित परिवार निकट के बाद सुरक्षा बांध पर शरण लिए हुए हैं, जहां जिप अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने अपने सघन दौरा कर सरकारी राहत सहायता की जानकारी ली और उनकी समस्याओं से रू-ब-रू हुए बाढ़ पीड़ितों के दर्द को कम करने का प्रयास किया।
जिप अध्यक्ष के पहुंचते ही पीड़ितों के हौसले में नई जान दिखाई देने लगा। राहत वितरण के क्रम में बाढ़ प्रभावित परिवारों ने जिप अध्यक्ष से पका भोजन के लिए सामुदायिक किचन, शुद्ध पेयजल आपूर्ति हेतु चपाकल, हेल्थ सेंटर , अस्थाई शौचालय निर्माण, विषैले जीव जन्तुओं से बचाव के लिए रोशनी हेतु जनरेटर, पर्याप्त नाव परिचालन शुरू करने,पलोथीन सीट,सुखा राहत सामग्री – चना, चुरा,नमक,गुर, मोमबत्ती, माचिस एवं शिशूओं के दुध और मवेशी का चारा की मांग किया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुमारी यादव ने ऑन स्पॉट अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी श्रीमती सुनंदा कुमारी तथा जिला पदाधिकारी नवीन कुमार जी से दुरभाष पर संपर्क कर उक्त सभी समस्या से अवगत कराया और सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए बात किया। जिलाधिकारी सभी समस्या दूर करने का भरोसा दिया। मौके पर श्रीमती यादव ने कहा कि इन पीड़ितों की सेवा से ही हमें सच्ची ईश्वरीय भक्ति की अनुभूति मिलती है। इसलिए हम और हमारे पति पूर्व विधायक रणवीर यादव सदैव ही गरीब नि: सहायों, जरूरतमंदों, ठंढ़ व अग्नि पीड़ितों सहित बाढ़ पीड़ितों की सेवा – सहायता वर्षों से करते आ रहे हैं। इन पीड़ितों द्वारा मिले आशीर्वाद से हमें ताकत मिलती है। मौके पर जिला परिषद सदस्य सत्नारायण पासवान, जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन कश्यप, मुखिया प्रतिनिधि शम्भू चौरसिया, मुकेश चन्द्रवंशी,उप मुखिया शौकत अली, नीतेश सिंह, महेश्वर सिंह,मो० अशरफ, अरविंद यादव एवं अमित यादव सहित दर्जनों स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*