खगड़िया: जदयू महिलाओं द्वारा सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का दिया संदेश- अनुराधा कुमारी, जदयू नेत्री

खगड़िया: जदयू महिलाओं द्वारा सावन हरियाली महोत्सव का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का दिया संदेश- अनुराधा कुमारी, जदयू नेत्री

खगड़िया कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को स्थानीय जदयू कर्पूरी सभागार में जदयू कि राजनैतिक सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा के नेतृत्व में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल खगड़िया विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ नीलम वर्मा, अलौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी साधना सदा, अलौली विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ निर्मला कुमारी,बेलदौर विधानसभा प्रभारी महिला प्रकोष्ठ पार्वती देवी,वीणा पासवान, मुन्नी जायसवाल, पूनम जायसवाल, उमा देवी, ममता पोद्दार, किरण कुमारी, बंदना कुमारी, रेखा कुमारी, रिंकू कुमारी, कोमल कुमारी, रीता कुमारी, मीरा कुमारी सहित अन्य जदयू की कई महिलाएँ उपस्थित रही। मालूम हो कि सभी महिलाएं हरी हरी साड़ी, हरी चुड़िया एवं हाथों में मेहंदी लगाकर कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में महिलाओं ने एक से एक सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी ने बताया कि सावन हरियाली जीवन में खुशियों का संदेश देता है। साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। सावन में हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है।
खगड़िया विधानसभा प्रभारी नीलम वर्मा ने कहा कि 12 माह में सावन भोलेनाथ का महीना है। हमें हरियाली और पर्यावरण को बचाने के लिए संकल्प लें। हरियाली धरती का शृंगार है। साथ ही कहा कि सावन का महीना सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व है। वहीं इस अवसर पर अनुराधा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी की सरकार ने महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित किया है। बिहार की बेटियां आज गर्व और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर हैं। नीतीश जी की नीतियों ने उन्हें नया हौसला और हिम्मत दी है। आज हमारी बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। महिलाओं के उत्थान के लिए काफी काम किया है। महिलाओं को आवाज दी। आरक्षण दिया। इसका काफी फायदा मिल रहा है। महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। घर से निकल रही हैं।हाल के दिनों में बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरिया दी गईं। इसमें महिला आरक्षण ने लड़कियों की किस्मत खोल दी। उनके आर्थिक उत्थान का रास्ता खोल दिया। जो भी लड़की थोड़ी ऐक्टिव है और अपने करियर को लेकर सजग है, उसके लिए नीतीश सरकार में बेहतर मौका है।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close