
मेरी बहना, मेरा अभिमान” अभियान के तहत संजय खंडेलिया द्वारा आज पुनः सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरित …आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और मजबूत कदम
मेरी बहना, मेरा अभिमान” अभियान के तहत संजय खंडेलिया द्वारा आज पुनः सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीन वितरित …आत्मनिर्भरता की दिशा में एक और मजबूत कदम
खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/ बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युथ फाउंडेशन (रजि.) खगड़िया के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया द्वारा आज “मेरी बहना, मेरा अभिमान” अभियान के अंतर्गत दूसरी बार सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन खगड़िया में किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न गांवों से आई सैकड़ों हुनरमंद महिलाओं को निशुल्क सिलाई मशीनें प्रदान की गईं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है, जिससे वे अपने कौशल — सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि — के माध्यम से स्वाभिमान से जीवन यापन कर सकें और अपने परिवार को आर्थिक रूप से मजबूत बना सकें।
श्री संजय खंडेलिया जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा:
“यह कोई दान नहीं, यह एक अवसर है — आत्मनिर्भरता, आत्मसम्मान और आत्मविश्वास का। हमारी बहनें अगर सशक्त होंगी, तो पूरा समाज सशक्त होगा। भाजपा का यह स्पष्ट संकल्प है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिला को भी मुख्यधारा से जोड़ा जाए। युथ फाउंडेशन इसी सोच के साथ लगातार कार्य कर रही है।” कार्यक्रम में महिलाओं ने अपनी-अपनी कहानियां साझा कीं और कहा कि पहली बार किसी ने उनके कौशल और मेहनत को सम्मान दिया है। कुछ महिलाओं ने भावुक होते हुए कहा कि अब उन्हें लग रहा है कि उनका भी सपना पूरा हो सकता है।इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के सदस्य, महिला समूहों की प्रतिनिधियाँ और बड़ी संख्या में ग्रामीण बहनें मौजूद रहीं। यह कार्यक्रम न केवल महिला सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बना, बल्कि यह दर्शाता है कि जब राजनीतिक नेतृत्व सामाजिक संवेदना से जुड़ता है, तो वास्तव में परिवर्तन संभव होता है। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे यूथ फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम जी, उपाध्यक्ष अमित सोनी जी, कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया जी, ऋषि यादव जी, शांतनु वर्मा जी, विश्वजीत साहनी जी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी जी, प्रमोद शाह जी, भाजपा नेत्री वंदना सिंह पटेल जी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अश्विनी सिंह जी, अश्विनी चौधरी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतीश पटेल जी, रितेश शर्मा जी आदि।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*