
खगड़िया लोजपा (R) जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने खुशी का इजहार करते हुए नव संकल्प सभा कार्यक्रम की सफलता के लिए किया आभार प्रकट…
खगड़िया लोजपा (R) जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने खुशी का इजहार करते हुए नव संकल्प सभा कार्यक्रम की सफलता के लिए किया आभार प्रकट…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज बलुआही ठाकुरबाड़ी में लोजपा रामबिलास की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। विगत 19/07/25 को मुंगेर के पोलो मैदान में आयोजित नव संकल्प सभा के सफल आयोजन को लेकर यह समीक्षा बैठक किया गया। समीक्षा बैठक कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने किया एवं मंच संचालन प्रधान महासचिव शम्मी पासवान ने किया।
इस दौरान पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक के संबोधन में जिलाध्यक्ष शिवराज यादव ने कहा कि ” सबसे पहले लोजपा रामबिलास के तमाम सिपाहियों को नव संकल्प सभा के सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हैं और जिस तरह से हमारी पार्टी पिछले लोकसभा सभा 100% स्ट्राइक रेट के साथ चुनाव जीतने का काम किया उसी तरह विधानसभा में भी लोजपा रामबिलास 100% स्ट्राइक रेट से जीतेंगे। इसके लिए बूथ स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूत करना होगा। वही प्रदेश महासचिव रतन पासवान ने कहा कि हमलोग चिराग पासवान के नेतृत्व पर चलने वाले हैं जिस तरह से मुंगेर के पोलो मैदान में नव संकल्प सभा में भीड़ जुटी थी उसने पूरे बिहार का रिकॉर्ड तोड़ दिया ।चिराग पासवान को जिस तरह लोगों समर्थन दिया विपक्षियों के नींद उड़ी हुई हैं और पुनः इस बार 100% स्ट्राइक रेट से बिहार विधानसभा जीतेंगे ।
वहीं जिला प्रधान महासचिव शम्मी पासवान ने कहा कि बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का जो विजन हमारे नेता का हैं उसे हमलोग पूरा करने के लिए जी जान लगा देंगे। मौके पर युवा जिलाध्यक्ष सुजीत पासवान, अनुसूचित जाति जनजाति जिलाध्यक्ष रामबिलास पासवान, महिला जिलाध्यक्ष स्वेता सबनम, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बुद्धन पासवान, चिकित्सा प्रकोष्ठ के तरुण यादव, पंचायती राज जिलाध्यक्ष मंजय कुशवाहा, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहबाज आलम, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष विनय वर्मा, लेबर सेल प्रदेश सचिव संजू झा, सदर प्रखंड अध्यक्ष रौशन पासवान, अलौली प्रखंड अध्यक्ष शंभू यादव, चौथम प्रखंड अध्यक्ष मंटू पासवान, गोगरी प्रखंड अध्यक्ष अरुण यादव, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष नवल कुशवाहा, युवा प्रखंड अध्यक्ष पिंकेश पासवान जिला महासचिव सरुन पासवान लोजपा नेता गौतम पासवान, रामरतन पासवान, जयनारायण सिंह, दिनेश पासवान, तरुण ठाकुर, गौरव कुमार एवम् पार्टी के सैंकड़ों नेता थे
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*