
खगड़िया : डीएम नवीन कुमार ने जनसुनवाई में एक वृद्ध आवेदक की समस्या का त्वरित लिया संज्ञान… अंचल अधिकारी को दिया आदेश..
खगड़िया : डीएम नवीन कुमार ने जनसुनवाई में एक वृद्ध आवेदक की समस्या का त्वरित लिया संज्ञान… अंचल अधिकारी को दिया आदेश..
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को जिला मुख्यालय खगड़िया में आयोजित जनता दरबार में कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए, जिनकी सुनवाई जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार की अध्यक्षता में की गई। सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनता दरबार के दौरान एक विशेष प्रकरण सामने आया, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति ने यह शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें भूमि वासियत के आधार पर पर्चा प्राप्त हुआ है, परंतु अब तक उस पर खेसरा प्रविष्टि दर्ज नहीं हुई है, जिससे उन्हें भूमि पर पूर्ण अधिकार नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी श्री नवीन कुमार ने तत्क्षण संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी, खगड़िया को निर्देशित किया कि संबंधित भूमि की तुरंत खेसरा प्रविष्टि की जाए एवं दखल-दिहानी (भौतिक कब्जा) सुनिश्चित किया जाए।
वादी को इस कार्य हेतु जिला कार्यालय से सरकारी वाहन उपलब्ध कराकर तुरंत अंचल कार्यालय खगड़िया भेजा गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने जनता से अपील की कि वे पहले अपने संबंधित अंचल कार्यालय में मंगलवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में जाकर अपनी समस्याएं रखें।
यदि वहाँ समाधान नहीं होता है, तो वे अंचल अधिकारी या प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) के स्तर पर आयोजित जनता दरबार में जाएं और वहां से प्राप्त रसीद के साथ जिला जनता दरबार में आएं। इसके अतिरिक्त, अन्य किसी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए नागरिक नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 8571945663
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*