
खगड़िया: केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का डॉ सलिल यादव ने किया गर्मजोशी से स्वागत… सम्मान पाकर हुए गदगद …
खगड़िया: केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का डॉ सलिल यादव ने किया गर्मजोशी से स्वागत… सम्मान पाकर हुए गदगद …
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ शुक्रवार को मानसी स्थित मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर पहुंचने पर केंद्रीय कोयला और खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का जोरदार स्वागत हुआ। मालूम हो कि बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह नवोदित प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सलिल यादव के नेतृत्व में निवर्तमान अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष आलोक विद्यार्थी , जिला मीडिया प्रभारी मनीष राय, मानसी मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र सूर्य सहित मानसी मंडल के गगन ,संतोष कुमार ठाकुर, पिंटू,राजीव, संतोष, अभिषेक, मिशन,नारद,शुभंकर, मुन्ना यादव, सुधीर पासवान, रणजीत मिश्र सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री (कोयला खनन) सतीश चंद्र दुबे का फूल माला और अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
सतीश चंद्र दुबे बांका से लौटने क्रम में उनका भव्य स्वागत हुआ। मंत्री महोदय ने कहा कि खगड़िया के बीजेपी कार्यकर्ताओं में काफी जोश है देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि 2025 में एक बार फिर प्रदेश में अपार बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। एक नयी व्यवस्था खड़ी करनी है।
मंत्री महोदय ने नव मनोनीत प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ सलिल यादव श्री सलील जी को नए जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए समर्थन देने का आश्वासन दिया। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं का स्नेह पाकर गदगद मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने उनके प्रति आभार जताते हुए कहा कि हमें अपने अनुशासित व संस्कार संपन्न कार्यकर्ताओं पर गर्व है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से समर्पित होकर पार्टी के लिए कार्य करने और अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*