
राज्य नागरिक परिषद के सदस्य बने वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पप्पू सिंह निषाद … खगड़िया जदयू नेताओं ने सीएम का आभार जताया…
राज्य नागरिक परिषद के सदस्य बने वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं पप्पू सिंह निषाद … खगड़िया जदयू नेताओं ने सीएम का आभार जताया…
खगड़िया /कौशी एक्सप्रेस/ जिले के जदयू नेताओं ने कहा कि बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एनडीए सरकार द्वारा राज्य नागरिक परिषद का पुनर्गठन एक सराहनीय पहल है, जो सामाजिक समरसता बनाए रखने एवं आपदाओं से निपटने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस अवसर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा तथा परवत्ता विधानसभा प्रभारी पप्पू सिंह निषाद को राज्य नागरिक परिषद का सदस्य बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों को हार्दिक बधाई दी।
श्री मंडल ने कहा कि यह मनोनयन न केवल खगड़िया जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह दर्शाता है कि पार्टी नेतृत्व जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे नेताओं को उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने भी अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में राज्य और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सुदृढ़ बनाए रखने तथा प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा हेतु नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस दिशा में राज्य नागरिक परिषद की पुनर्संरचना एक दूरदर्शी कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि श्री वीरेंद्र सिंह कुशवाहा एवं श्री पप्पू सिंह निषाद अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे।इस मनोनयन पर जदयू के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों ने भी बधाइयाँ दीं। इनमें शामिल हैं—
जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, सलाहकार समिति सदस्य अनुराधा कुमारी कुशवाहा, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सतीश प्रसाद के सुपुत्र सुनील कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, नीलम वर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, लोहा सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चन्दन कुमारी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, सदर प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश सिंह, मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, अलौली प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह, बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह कुशवाहा, चौथम प्रखंड अध्यक्ष अशोक राय, गोगरी अध्यक्ष मायाराम मंडल, परवत्ता प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष राका सहाय, युवा जदयू जिलाध्यक्ष सावन कुमार बंटी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शहाव उद्दीन, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, कला एवं खेल संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष सतीश आनंद, व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश चौधरी, किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष ललित चौधरी, छात्र जिलाध्यक्ष सिद्धांत सिंह ‘छोटू’, डॉ. रवि कुमार, डॉ. धीरेंद्र कुमार यादव एवं कमल किशोर पटेल आदि।
इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। सभी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस दूरदर्शी निर्णय का स्वागत करते हुए राज्य की सामाजिक एवं आपदा प्रबंधन नीति को मजबूती देने की दिशा में इसे अहम कदम बताया।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*