
राजद नेता संजीव कुमार यादव पटना पहुंचकर नव प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को जिलेवासियों की ओर से दी बधाई… लिया आशीर्वाद.. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर मंथन…
राजद नेता संजीव कुमार यादव पटना पहुंचकर नव प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को जिलेवासियों की ओर से दी बधाई… लिया आशीर्वाद.. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी पर मंथन…
पटना/खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ जिले के युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव सहित अन्य राजद नेताओं ने राजद के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने पर समाजवादी नेता मंगनी लाल मंडल से मिलने खगड़िया से उनके पटना स्थित आवास पहुंचे । युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव, युवा राजद उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने प्रदेश अध्यक्ष मगनी लाल मंडल को अंगवस्त्र, फूलों का गुलदस्ता भेंट कर और मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई दी।
साथ ही नई राजनीतिक पारी की शुरुआत पर शुभकामनाएं दीं और उनका आशीर्वाद लिया। संजीव कुमार यादव ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस फैसले का स्वागत करता हूं।
वहीं युवा राजद जिलाध्यक्ष व संजीव कुमार यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि बिहार की राजनीति में सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और जनहित के मुद्दों को केन्द्र में लाने के प्रयासों को मजबूती मिलेगी। मंगनी लाल मंडल सामाजिक न्याय की लड़ाई के एक जुझारू सिपाही रहे हैं।
विदित हो कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी में बड़ा बदलाव हुआ। मंगनी लाल मंडल निर्विरोध राजद का प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए. जिसके बाद जमकर उन्हें शुभकामनाएं मिल रही है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*