
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत..
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का गर्मजोशी से किया भव्य स्वागत…
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील यादव के प्रतिष्ठान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर, चुकती स्थित मानसी खगड़िया में आगमन हुआ।
इस अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील कुमार के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, वंदना कुमारी, अनुपम सिंह, नंदू साह, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह , जिला महामंत्री इंद्र भूषण कुशवाहा , इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार, मीडिया प्रभारी मनीष राय , प्रमोद शाह , युवा मोर्चा प्रशिक्षण प्रभारी अंकित कुमार चंदेल, जितेंद्र यादव, मंडल महामंत्री गगन कुमार एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को अंग वस्त्र फूलों का माला एवं बुके देकर खगड़िया की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
श्री जायसवाल ने कहा कि भाजपा संगठन आधारित, विचार आधारित एवं कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, ना कि कोई परिवारवादी प्राइवेट लिमिटेड फर्म, भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर ही पार्टी से जुड़ता है और एक विचारधारा के लिए ही कार्य करता है। भाजपा में व्यक्तिवाद के लिए कोई जगह नहीं है। इसलिए आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है।
उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेतृृत्व ने संगठन को मजबूत करने के लिए और हर बूथ और पन्ने पर भाजपा मजबूत हो, इसके लिए ये बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया है। आज मौजूद वरीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति से उन्हें पूरा विश्वास हो गया है कि खगड़िया के कार्यकर्ता अपनी मेहनत, लग्न और पार्टी के प्रति समर्पित भाव से काम कर रहे हैं। उनकी ये मेहनत पार्टी के आत्मविश्वास का सबसे बड़ा उदाहरण है।
नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*