
खगड़िया : बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए राजद के समर्पित अरुण कुमार यादव हुए निर्विरोध निर्वाचित – चन्दन सिंह
खगड़िया : बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए राजद के समर्पित अरुण कुमार यादव हुए निर्विरोध निर्वाचित – चन्दन सिंह 
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ प्राप्त सूचनानुसार आज -29 मई 2025 /गुरुवार को बेलदौर प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड स्तरीय चुनाव में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह युवा राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव की अध्यक्षता में और सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह जिला उपाध्यक्ष अरुण सम्राट के उपस्थिति में सर्वसम्मति से पूर्व पंचायत समिति सदस्य अरुण कुमार यादव को राष्ट्रीय जनता दल का निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचित करते हुए प्रमाण पत्र दिया।
मौके पर उपस्थित जिला महासचिव चंदन सिंह ने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल और नेता प्रतिपक्ष सह उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के प्रति विश्वास बढ़ा है, क्योंकि तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।
तेजस्वी प्रसाद यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव में यह घोषणा किए थे कि अगर राष्ट्रीय जनता दल की सरकार बनती है और वे मुख्यमंत्री बनते हैं तो दस लाख बिहार के बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगें ,तो बिहार के थके और रिटायर्ड मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे कि पैसा कहाँ से लायेगा और तरह तरह के तंज कसते थे। जब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव महागठबंधन की सरकार में महज सत्रह महीने के लिए उपमुख्यमंत्री बने तो पूरे भारत ही नहीं विश्व मे इतिहास रच दिया। बहुत कम समय में शिक्षकों की बहाली कर विरोधियों की बोलती बंद कर दिया और पाँच लाख युवाओं को नौकरी दिया। साढ़े चार लाख से नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलायी। बिहार के आम आवाम को यह विश्वास दिला दिया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जो कहते हैं वे करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह घोषणा किया है कि हमारी सरकार बनती है तो बिहार के आधी आबादी सभी वर्गों की महिलाओं के लिए माई बहिन योजना की शुरुआत कर सभी महिलाओं को 2,500 का महीना दिया जायेगा निःशक्तजन/दिव्यांगजन पेंशन के तहत निःशक्तजन/दिव्यांग जनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया से बढ़ाकर 1500 कर देगें ,विधवा पेंशन योजना के तहत विधवा माताओं-बहनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया को बढ़ा कर 1500 किया जायेगा और वृद्धजन पेंशन के तहत वृद्धजनों को हर महीने मिलने वाले 400 रुपया को बढ़ा कर 1500 रुपया दिये जायेंगे।प्रत्येक घर में 200 यूनिट बिजली फ्री दिया जायेगा।
मौके पर राजकिशोर यादव जिलाध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ, अरविंद सिंह, आशीष रंजन, कृष्णा कुमार यादव जिला महासचिव युवा राजद खगड़िया,गुलशन कुमार राजद नेता, गजेन्द्र राम सरपंच पीरनगरा, अशोक यादव,संगम कुमार, मनमोहन कुमार, सच्चितानंद कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।