
राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा 11 मई को खगड़िया के एन क्लब में होगी…परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है – मनोहर यादव
राजद की सामाजिक न्याय परिचर्चा 11 मई को खगड़िया के एन क्लब में होगी…परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है – मनोहर यादव 
खगड़िया) कौशी एक्सप्रेस/आज 07 मई 2025 को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल के सभागार में पूर्व एमएलसी प्रत्यशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव की अध्यक्षता में आगामी 11 मई 2025 को खगड़िया विधानसभा में होने वाली सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संचालन समिति के सभी नेताओं के साथ बैठक की गई। बैठक का संचालन खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया विधानसभा का सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम खगड़िया नगर परिषद क्षेत्र के एम जी मार्ग स्थित के एन क्लब में दिन के 11:00 बजे से होगा।
नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम कराया जा रहा है। इस परिचर्चा के माध्यम से राजद नेताओं को प्रशिक्षित करने का उद्देश्य है। इस कार्यक्रम का विधानसभा अंतर्गत आने वाले प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष करेगें और एक विधनसभा में एक से अधिक प्रखंड अध्यक्ष होने पर दुसरा प्रखंड अध्यक्ष इस कार्यक्रम की संचालन करेगें।
खगड़िया विधानसभा के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम में खगड़िया विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश स्तर के पदाधिकारी,जिला कमिटी के पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं जिला कमिटी,सभी प्रखंड अध्यक्ष , प्रखंड कमिटी ,नगर अध्यक्ष ,नगर कमिटी,पंचायत अध्यक्ष ,पंचायत कमिटी,सभी प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारी, शोशल मीडिया कमिटी,प्रवक्ता, बूथ अध्यक्ष, राजद के प्रमुख साथी एवं पार्टी के वरिष्ठ साथी उपस्थित रहेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार ने कहा कि खगड़िया विधानसभा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम के संचालन समिति का संयोजक पूर्व एमएलसी प्रत्याशी राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और खगड़िया सदर प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया बनाये गये हैं।
खगड़िया जिला में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का वक्ता पूर्व मंत्री रामलषन राम, विधायक मो इजहार अशर्फी, पूर्व विधायक एज्या यादव, चुल्हाई कामत,चंद्रमोहन पाल और नीरज सहनी होंगे।
बैठक में सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम संचालन समिति के नेता राजद प्रधान महासचिव नंदलाल मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,प्रकाश राम,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, मानसी नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद सह जिला महासचिव पप्पू सुमन, तेजनारायण यादव, विद्यानंद यादव, सकलदीप यादव, अधिवक्ता प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, राजद के वरिष्ठ नेता सुजय यादव, संजीव कुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष, युवा राजद) सुरेश पौद्दार, जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, आमिर खान, युवा प्रधान महासचिव मो०नसीम उर्फ लंबू, मानसी युवा नगर अध्यक्ष रविश कुमार, युवा नेता विक्रांत कुमार, अमृत राज, मनोज ताँती, सतन सदा, मनोज पासवान, वकील शर्मा, रोहित कुमार,गणेश शर्मा, अजित तिवारी, निखिल कुमार,ऋषि कुमार,राजा कुमार एवं प्रिंस कुमार आदि मौजूद थे।
नोट – प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक