दिल्ली संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक बनने के बाद अपने जन्म भूमि खगड़िया पहुंचे चंदन चौधरी का बड़े उत्साह व उमंग से हुआ स्वागत : संजय खंडेलिया 

दिल्ली संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक बनने के बाद अपने जन्म भूमि खगड़िया पहुंचे चंदन चौधरी का बड़े उत्साह व उमंग से हुआ स्वागत : संजय खंडेलिया

खगड़िया / कौशी एक्सप्रेस/   बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खुशी जाहिर कर बताया कि खगड़िया निवासी चंदन चौधरी, जो वर्तमान में दिल्ली प्रदेश के संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के नव निर्वाचित विधायक बनकर जिले को गौरवान्वित किया है।  उन्होंने कहा कि आज विधायक चंदन चौधरी अपने गृह जिले में पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया के नेतृत्व में भाजपा के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी,भाजपा नेता अश्वनी सिंह, अश्वनी चौधरी,नील कमल दिवाकर,राजा राम सिंह,भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मृत्युंजय झा, नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, ग्रामीण दक्षिणी मण्डल अध्यक्ष अजय चौधरी, ग्रामीण उत्तरी मण्डल अध्यक्ष संजय ठाकुर, युवा नेता कुंदन राय सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने बड़ी ही गर्मजोशी और आत्मीय भाव से नव निर्वाचित विधायक का स्वागत और अभिनन्दन किया। श्री खंडेलिया ने कहा कि खगड़िया के माटी के लाल चन्दन चौधरी 27 वर्षो के उपरांत दिल्ली मे भाजपा सरकार बनाने के पश्चात आज अपने कर्मभूमि से चलकर जन्मभूमि खगड़िया पहुंचे हैं। इस अवसर पर विधायक श्री चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओ और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा की दिल्ली मेरी कर्मभूमि तो है ही लेकिन खगड़िया मेरी जन्मभूमि है और ये मेरे लिए गौरव का विषय है। अपनों के बीच आकर बहुत अच्छा महसूस  कर रहा हूं।

नोट- किसी भी प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं होगी-संपादक

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close