जयंती: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध, सशक्त और न्यायसंगत समाज के निर्माण में योगदान दें : कृष्ण कुमार सिंह,  जिलाध्यक्ष, रालोमो  

जयंती: चक्रवर्ती सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध, सशक्त और न्यायसंगत समाज के निर्माण में योगदान दें : कृष्ण कुमार सिंह,  जिलाध्यक्ष, रालोमो

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज राष्ट्रीय लोक मोर्चा के तत्वावधान में कृष्णा कुंज बिजली ग्रिड रोड खगड़िया में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जी की जयंती जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह जी के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा समाज कल्याण, न्याय और अखंड भारत के प्रतीक सम्राट अशोक जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। उन्होंने अहिंसा, धर्म, और समानता के सिद्धांतों से पूरे विश्व को प्रेरित किया। उनका शासन सुशासन, धर्मपालन और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण है। आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर एक समृद्ध, सशक्त और न्यायसंगत समाज के निर्माण में योगदान दें।
चक्रवर्ती सम्राट जी को याद करते हुए उनके अखंड भारत के काल और उनके महान कार्य को याद किया गया जिसमें प्रदेश सचिव कैलाश वर्मा,छात्र जिलाध्यक्ष सुगम कुमार,किसान जिला अध्यक्ष चंद्रदेव वर्मा, अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार, जिला प्रवक्ता बीरेंद्र कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष विभीषण सिंह-रामदेव प्रसाद सिंह, युवा प्रदेश महासचिव पंकज कुशवाहा,नीरज कुमार,चंदन कुमार, धीरज कुमार,रजनीश कुमार, सुधांशु कुमार, वीर सिंह, अजय कुमार, पिंटू कुमार, मनोज,रौशन, आलोक कुमार रिशु कुमार सुमित कुमार राहुल कुमार सहित अन्य कई साथी मौजूद थे।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close