
पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप जायसवाल की हुई ताजपोशी…बधाईयों का लगा तांता
पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप जायसवाल की हुई ताजपोशी…बधाईयों का लगा तांता
@Arvind Verma की रिपोर्ट
पटना/ कौशी एक्सप्रेस/ भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अवसर पर बापू सभागार में हजारों हजार भाजपाइयों ने अपने अपने हाथ उठाकर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए डॉ दिलीप जायसवाल का समर्थन किया। तदोपरांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह राष्ट्रीय चुनाव प्रभारी मनोहर लाल खट्टर ने पुनः बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर डॉ दिलीप जायसवाल के निर्वाचन की घोषणा किए और नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बापू सभागार में जनसंघ से लेकर भाजपा तक की सफरनामे की विस्तृत जानकारी लघु वीडियो फ़िल्म प्रदर्शित कर दी गई। भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों का तांता लग गया। बिहार ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों से डॉ दिलीप जायसवाल को निरंतर बधाईयां मिल रही है। सूबे के विभिन्न जिले से पधारे भाजपाइयों ने विशेष वार्ता के दौरान इस मीडिया से कहा इस संगठन पर्व पर मिले नए अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी। डॉ दिलीप जायसवाल को बधाई देने वालों में प्रमुख थे बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय सिंहा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक पवन जायसवाल आदि। नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने एक विशेष भेंट में इस मीडिया से कहा हम शुक्रगुजार हैं अपने देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जिसके बदौलत हम आने वाले विधान सभा चुनाव में 225 सीट जीतेंगे और सरकार बनाएंगे। डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे की ओर बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आगे डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा संगठन की सेवा ही हमारा दायित्व है। संगठन में अनुशासित सिपाही की बदौलत ही भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, जिसे आगे भी बरकरार रखना है। आगे उन्होंने कहा हमारी जिम्मेवारी है कि हमलोग आम जनता के हितार्थ जनोपयोगी कार्य करते रहें।