एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन :  खगड़िया में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब…घटक दलों के अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा – NDA कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर बनेगी सुशासन की सरकार…

एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन :  खगड़िया में कार्यकर्ताओं का उमड़ा जनसैलाब…घटक दलों के अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा – NDA कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर बनेगी सुशासन की सरकार…

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ आज 15 फरवरी को स्थानीय मथुरापुर खेल मैदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के कार्यकर्ता सम्मेलन के चौथे चरण की शुरुआत आज खगड़िया से हुई। चौथे चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन की शुरुआत में एनडीए कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह दिखा और एनडीए के पांचों घटक दलों के प्रदेश अध्यक्षों ने इन उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए एकजुटता की ताकत का एहसास कराया। एनडीए घटक दलों के सभी प्रदेश अध्यक्षों ने खगड़िया के मथुरापुर मैदान में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते हुए कार्यकर्ताओं को प्रदेश में 225 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कराने का संकल्प दिलाया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार के राजस्व और भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मथुरापुर मैदान में उमड़ा कार्यकर्ताओं के जनसैलाब में जोश ही एनडीए की ताकत है।उन्होंने कहा कि तीन चरणों के दौरान प्रदेश के करीब आधे जिलों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया जा चुका है। जिन-जिन जिलों में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुए हैं, वे सभी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर चुके हैं। इन सम्मेलनों ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाया है और यह साफ कर दिया है कि घटक दलों के बीच की दीवारें अब गौण हो चुकी हैं। इस एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने संयुक्त रूप से भाग लिया।भाजपा अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि एनडीए कार्यकर्ताओं की मेहनत से बिहार में फिर से सुशासन की सरकार बनेगी और बिहार के विकास की गति और तेज होगी। मोदी सरकार की नीतियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल में हुए कई चुनावों से स्पष्ट है कि मोदी सरकार की नीतियां जनता की पहली पसंद है।

भाजपा अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए के संकल्प बिहार में विकास और सुशासन रहा है और भविष्य में भी यही रहेगा। एनडीए गठबन्धन के लोगों की प्राथमिकता बिहार के विकास की रही है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में न केवल एनडीए की जीत होगी बल्कि हम एक नया इतिहास बनाएंगे।

उन्होंने साफ लहजे में कहा कि आज अमेरिका जैसे देश के राष्ट्रपति हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कुर्सी आगे बढ़ाता है। आज देश की प्रतिष्ठा दुनिया मे बढ़ी है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बन रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अब केवल एनडीए के सिपाही हैं और वे इसी रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है, एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और विजयी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए भरोसा दिया कि बिहार के लोग भी विकास बाधित करने का कोई मौका नहीं देंगे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिस तरह कार्यकर्ताओं का यहां जन सैलाब उमड़ा है, वह चुनाव के पहले ही एनडीए की जीत पर मुहर है। उन्होंने कहा कि इसे विपक्ष को भी समझ लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के अंदर हुए विकास की चर्चा आज देश में हो रही है। एक तरफ जहां महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं युवाओं को रोजगार देने की योजना सफल हो रही है। नीतीश कुमार ने जितना बिहार में काम किया है, उसकी जितनी तारीफ की जाए, वह कम है।

इधर, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि बिहार में एनडीए के सुशासन को लगातार जनता का समर्थन मिला है और आगे भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पिछला लोकसभा चुनाव और हाल में ही हुए उप चुनाव परिणाम इसके संकेत हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बिहार में बनेगी।

हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि बिहार आत्मनिर्भर बनने की ओर अग्रसर है। एनडीए सरकार की विकास नीतियों को जनता का समर्थन लगातार मिल रहा है। बिहार की जनता कभी भी महागठबंधन की सरकार नहीं बनने देगी। उन्होंने कहा कि राजद की सरकार और एनडीए की सरकार को यहां की जनता देख चुकी है और अंतर जान चुकी है।

रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि राजद काल के शासनकाल को बिहार की जनता कभी नहीं भूल सकती है। उन्होंने कहा कि उस दौर में प्रदेश का विकास थम गया था और अपराध की घटनाएं चरम पर थीं। लोग शाम होते ही घर वापस लौट जाते थे। विदित हो कि सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की। वहीं मंच संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने किया। एनडीए घटक दल के जिला अध्यक्षों तथा जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी द्वारा एनडीए के सभी पांचो राज्य अध्यक्षों, मंचासीन विधायक व पूर्व विधायकों को अंग वस्त्र बुके एवं माला से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। राज्य अध्यक्षों विधायकों एवं पूर्व विधायकों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया गया। सम्मेलन को बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल तथा परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने भी नीतीश कुमार जी के उपलब्धियां को गिनाते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर संतोष जाहिर किया गया। वही खगड़िया सदर की पूर्व विधायक एवं जदयू नेत्री पूनम देवी यादव ने कहा कि हमलोग खगड़िया में डंका के चोट पर चार के चार सीट जीतेंगे। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार है। देश में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में खगड़िया सहित सुबे बिहार में बहुमुखी विकास हो रहा है। 2005 में नीतीश कुमार के सत्तासीन होंने के उपरांत बिहार का सूरत एवं सीरत बदल गया है। शिक्षा चिकित्सा रोड सड़क पुल पुलिया बिजली आदि में काफी विकास हुआ है। बालक क्या बालिका को भी शिक्षा और रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ा दी गई है। इस अवसर पर लोजपा राम विलास पार्टी के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव ,हम पार्टी के जिला अध्यक्ष रामबली राम, रालोमों के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, पूर्व विधायक चंद्रमुखी देवी, पूर्व विधायक रामचंद्र सदा, पूर्व विधायक चंदन राम, सांसद प्रतिनिधि डॉक्टर पवन जायसवाल,, जदयू एनडीए कार्यक्रम प्रभारी चंदन कुमार सिंह, सुभाष सिंह चंद्रवंशी, डॉक्टर दानिश इकबाल सहित सभी दल के कार्यक्रम प्रभारी, जदयू प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, जदयू नेता अशोक सिंह मुखिया, जदयू प्रदेश सचिव सुमित कुमार, भाजपा नेता सुनील कुमार मेहता, योगेंद्र सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला ,पंकज कुमार पटेल, उमेश सिंह पटेल, कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, राजनीति प्रसाद सिंह, जिला महासचिव राजीव रंजन ,अनुराधा कुमारी, दीपक सिन्हा, साधना देवी सदा, नीलम वर्मा, निर्मला कुमारी, चंदन कुमारी, बिना पासवान, अशोक कुमार सिंह, तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार, चन्दन कश्यप,राम प्रकाश सिंह, मायाराम मंडल, अमरेंद्र कुमार, लोहा सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, अशोक राय, सुबोध शाह, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामानुज चौधरी, अर्जुन शर्मा, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण कुमार यादव उर्फ मुन्ना, भाजपा प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद सिंह, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष राय, भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव, नंदू शाह, जदयू उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल, प्रमोद कुमार सिंह,अजय मंडल, रुस्तम अली, अविनाश पासवान, सुबोध यादव, फिरदौस आलम, जिया उल हक, अंगद कुमार, कमल किशोर पटेल नीतिश सिंह पटेल, सावन कुमार बंटी, सिद्धांत सिंह छोटू, जय जय राम कुमार, किरण देव करण, लोजपा के प्रदेश महासचिव रतन पासवान ,मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह , रामविलास पासवान रविंद्र पासवान रोशन पासवान पिंकेश पासवान, रालोमों के प्रदेश महासचिव अंगद कुशवाहा, रमाशंकर सिंह कुशवाहा, कैलाश वर्मा, विनोद झा, खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा नेता विक्रम यादव, भाजपा नेता नीतीश सिंह, चंदेल, फूलचंद पटेल डॉक्टर इंदु भूषण कुशवाहा, जदयू के सुनील कुमार सिंह, दिलीप कुमार पोद्दार, अनुज कुमार शर्मा, मोहन सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल ,राजू गुप्ता, रामविलास महतो, श्रीकांत सिंह कुशवाहा नंदलाल मंडल, तकनीकी सेल के जिला अध्यक्ष विनय सिंह रोशन, धनिक लाल दास सहित बड़ी संख्या में एनडीए के जिला प्रदेश से लेकर भूत स्तर तक के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close