
खगड़िया के एनडीए नेताओं ने लिया संकल्प–आगामी 15 फरवरी 2025 को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक…
खगड़िया के एनडीए नेताओं ने लिया संकल्प–आगामी 15 फरवरी 2025 को आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक…
खगड़िया/कौशी एक्सप्रेस/ आगामी 15 फरवरी 2025 को खगड़िया के मथुरापुर खेल मैदान में होंने वाले एनडीए का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को खगड़िया शहर के गौशाला रोड स्थित मंडप विवाह भवन में आहूत बैठक में एनडीए घटक दल के सभी जिला अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीयों, पूर्व विधायक, सांसद प्रतिनिधि सहित प्रखंड अध्यक्षों के द्वारा तन मन धन के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने की। जबकि मंच का संचालन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव कर रहे थे।
अपने अध्यक्षीय संबोधन के दौरान बबलू कुमार मंडल ने कहा कि एनडीए के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर जो 15 फरवरी को मथुरापुर खेल मैदान में एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा वह अन्य जिला के अपेक्षा काफी बेहतर और ऐतिहासिक होगा। उक्त सम्मेलन के माध्यम से एनडीए के तमाम कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा उत्साह वर्धन किया जाएगा। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में 225 से अधिक सीटें जीतकर फिर से नीतीश कुमार को बिहार का सीएम बनाया जाएगा और विकास की गति को तेज कर सुन्दर व विकसित बिहार बनाने का एकबार फिर से सुनहरा अवसर मिलेगा।
पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने और सम्मेलन की तैयारी को लेकर तन-मन-धन और जन के साथ अपनी भागीदारी की सुनिश्चितता को बेखूबी पटल पर रखा।
भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भक्त ने कहा कि प्रखंड एवं पंचायत अध्यक्षों के द्वारा सिर्फ हर बूथ से पांच पांच बूथ सदस्यों के साथ इस सम्मेलन में आयें तो निश्चित रूप से 10 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं की भीड़ सम्मेलन में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब हम बूथ जीतेंगे तभी विधानसभा जीतेंगे।
लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष शिवराज यादव तथा रालोमो के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि हम एनडीए के तमाम साथी पूरे ताकत के साथ एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हम लोगों के कार्यक्रम से विपक्ष धराशाही होते रही है। इस सम्मेलन जैसे कार्यक्रम से हम मजबूत होंगे और हमारी मजबूत ताकत के सामने आगामी विधानसभा चुनाव में विपक्ष चारचित हो जाएंगे।
बैठक को निम्न नेताओं ने संबोधित किया*
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया, जदयू के प्रदेश महासचिव सुनील कुमार, लोजपा रामविलास के प्रदेश महासचिव रतन पासवान, जदयू के प्रदेश सचिव सुमित कुमार सिंह, जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, भाजपा के जिला प्रवक्ता प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, भाजपा नेता योगेंद्र सिंह,रालोमो के प्रदेश महासचिव कैलाश वर्मा, जदयू के जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, सुनील कुमार मेहता, सांसद प्रतिनिधि डा. पवन जयसवाल, जदयू के जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला कोषाध्यक्ष संदीप केडिया, लोजपा रामविलास के प्रवक्ता मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह, बखरी प्रभारी अजय मंडल, अलौली प्रभारी नंदलाल राय, जदयू जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, विधानसभा प्रभारी पंकज कुमार पटेल, , नीलम वर्मा, चंदन कुमारी, अनुराधा कुमारी, निर्मला कुमारी, वीणा पासवान, पूर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद के पुत्र सुनील कुमार,अनिल जयसवाल , श्रीकांत सिंह कुशवाहा, जियाउल हक, नूतन सिंह पटेल, सुनील कुमार सिंह, फिरदौस आलम, नन्दलाल मंडल,तकनीकी प्रकोष्ठ के मनोज कुमार सिंह, जदयू जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुबोध यादव, ललित चौधरी, भाजपा मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय, जिला उपाध्यक्ष नंदू साह,रालोमो प्रवक्ता रविन्द्र सिंह कुशवाहा,सतीश आनंद ,चंदेश्वरी राम, युवा जिला अध्यक्ष सावन कुमार बंटी, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव नीतिश सिंह पटेल, जदयू प्रखंड अध्यक्षों में राम प्रकाश सिंह, अमरेंद्र सिंह, संजय सिंह कुशवाहा, राजनीति प्रसाद सिंह, अशोक राय ,मायाराम मंडल, सुबोध साह, दिलीप पोद्दार,भाजपा जिला महामंत्री डॉ इंदु भूषण कुशवाहा, लक्ष्मी देवी, राजेश सिंह, मनीष चौधरी, नीतिश सिंह, रितेश शर्मा, ममता देवी, नवीन सिन्हा,शुभांकर शुभम, खुशबू देवी, रमेश चन्द्र कुमार, विकास कुमार, अवनीश कुमार,अंगद कुमार,कमल किशोर पटेल, पप्पू साह,प्रिंस भारती, जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी, अश्विनी चौधरी, प्रमोद साह, नवीन सिन्हा, हर्षवर्धन कुशवाहा, राजवर्धन कुशवाहा, पंकज कुमार चौधरी,शनिचर सदा,अनिल पोद्दार,मोहन सिंह, मुन्नी जयसवाल, भाजपा ,लोजपा रामविलास की महिला सेल अध्यक्ष श्वेता शबनम,चन्द्रदेव कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या में एनडीए घटक दल कार्यकर्त्तागण प्रमुख रहे, जिन्होंने एनडीए का होंने वाले कार्यकर्त्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने पर बल दिया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा नेता वेदप्रकाश यादव ने किया।