
मिशन 2025 : लोकप्रिय तेजस्वी यादव ही बिहार की तस्वीर बदल और बेरोजगारों रोजगार दे सकतें हैं : डॉ दीपक
मिशन 2025 : लोकप्रिय तेजस्वी यादव ही बिहार की तस्वीर बदल और बेरोजगारों रोजगार दे सकतें हैं : डॉ दीपक
खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया के चर्चित समाजसेवी व दादा जे पी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ दीपक कुमार ने विगत दिनों राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव से सदस्यता ग्रहण कर राजद में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की आम जनता को बताना है कि तेजस्वी ही बिहार की तस्वीर बदल और रोजगार दे सकते हैं। डॉ दीपक ने सदस्यता अभियान शिविर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव 2025 के लिए तैयार रहना चाहिए। लगातार राजद के वोट बैंक और जनता को गुमराह करने के लिए एजेंट भेजे जा रहे हैं इसलिए सतर्क,जागरूक रहना है और जनता के बीच तेजस्वी जी के सत्रह महीने के कार्यकाल में हासिल उपलब्धियों को लेकर जाना है। उन्होंने बताया कि राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में खगड़िया के चारों विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाकर सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है।
डॉ दीपक ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को 2025 में मुख्यमंत्री बनाने के लिए सदस्यता अभियान के साथ-साथ गांव में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इतना ही नहीं 2025 में सरकार बनने पर “माई-बहिन मान योजना”के लागू होने से महँगाई और आय की कमी से जूझ रहीं बिहार की माताओं-बहनों के सशक्तिकरण, आर्थिक स्वतंत्रता और उत्थान का मार्ग प्रशस्त होगा। बिहार की महिलाओं को अपनी व अपने घर की छोटी-छोटी आवश्यकताओं के लिए किसी की ओर देखना नहीं पड़ेगा! माताओं-बहनों की आर्थिक सबलता उनमें आत्मविश्वास का संचार करेंगी! डॉ दीपक ने जोरदार शब्दों में कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। खगड़िया जिलाध्यक्ष मनोहर यादव के नेतृत्व में खगड़िया के चारों विधानसभा को मजबूत करेंगे। बूथ स्तर तक हमारी ताकत बढ़ेगी। यह विधानसभा चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित करेगी। 2025 के विधानसभा चुनाव का परिणाम आज ही तय हो गया है। जनता ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर मुहर लगा दी है।
- नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress