दर्द की इस घड़ी में आपका अपना बनकर साथ खड़ा हूं:  बबलू मंडल, विधायक … पंचवटी, बगडोव और अरैया में शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

दर्द की इस घड़ी में आपका अपना बनकर साथ खड़ा हूं:  बबलू मंडल, विधायक …

पंचवटी, बगडोव और अरैया में शोकाकुल परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

खगड़िया/ कौशी एक्सप्रेस/ खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर हाल ही में हुई दुखद घटनाओं से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक सबसे पहले पंचवटी टोला पहुंचे, जहां निवासी दीपक महतो के पुत्र संजीव के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विधायक ने शोक संतप्त परिजनों से मिलकर घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि इस मामले में पूरी तरह न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन से समन्वय कर उचित कार्रवाई कराई जाएगी।
इसके बाद विधायक बगडोव गांव पहुंचे, जहां पिंटू मालाकार की पत्नी स्वर्गीय चंदा देवी का असामयिक निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार यह घटना गेहूं की दौनी के दौरान हुई थी। विधायक ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं बेहद दुखद होती हैं और समाज को भी ऐसे समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।
विधायक ने अरैया गांव का भी दौरा किया, जहां वकील वर्मा जी की पत्नी के हाल ही में हुए निधन पर उन्होंने शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि वे इस कठिन समय में उनके साथ हैं।
इस दौरान विधायक ने संबंधित गांवों का भ्रमण कर स्थानीय समस्याओं की भी जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर विधायक ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा, “दुख की इस घड़ी में हम सभी को एक-दूसरे के साथ खड़ा रहना चाहिए। मैं पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा हूं और हर संभव मदद करने के लिए तत्पर हूं।”
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल दें।
विधायक के इस संवेदनशील पहल से स्थानीय लोगों में संतोष का माहौल देखा गया और उन्होंने उनके प्रयासों की सराहना की।

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

 

नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close