राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर समस्याओं से हुए रूबरू… साथ ही बाढ़ पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण..डॉ दीपक ने निःशुल्क जांच कर दवाई भी बांटी…

राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा कर समस्याओं से हुए रूबरू… साथ ही बाढ़ पीड़ितों में किया राहत सामग्री का वितरण… डॉ दीपक ने निःशुल्क जांच कर दवाई भी बांटी…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/ आज रविवार को खगड़िया के लोकप्रिय व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव अपने राजद साथियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में बाढ़ आने के कारण सदर प्रखंड खगड़िया के तीन पंचायत रहीमपुर दक्षिण,रहीमपुर उत्तर,रहीमपुर मध्य बाढ़ से प्रभावित हुआ है जिसमें सबसे ज्यादा रहीमपुर दक्षिण के मथार ,जंगली टोला, इंग्लिश टोला सहित दर्जनों गाँव पानी में डूबा हुआ है।

इन सभी गाँव के लोगों के घरों में पानी है विगत तीन दिनों में बहुत ज्यादा पानी आ जाने से लोग घर में ही फँसे हुए हैं और कुछ लोग ऊँचे स्थान पर शरण लिए हुए हैं। जिला प्रशासन के द्वारा अभी तक किसी तरह का बाढ़ पीड़ित परिवार को मदद नहीं किया गया है। जिला प्रशासन संवेदनहीन हो गया है अभी तक न ही बाढ़ पीड़ित परिवार को सुखा राशन दिया गया है न ही खगड़िया प्रखंड में कहीं भी सामुदायिक किचन शुरू किया गया है। बाढ़ पीड़ित परिवार की स्थिति देखते हुए आज वे सुखा राहत का पैकेट और पानी का बोतल नाव पर रखकर बाढ़ पीड़ित को देने पहुंचे हैं।सूखा बाढ़ राहत पैकेट में चूड़ा, मुरही, चीनी, बिस्किट, दालमोट पैक कर बांटा जा रहा है। वहीं इस आपदा की घड़ी में डॉक्टर दीपक कुमार भी साथ में पहुंचे थे, और बाढ़ पीड़ितों के पास जाकर निशुल्क स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान डॉक्टर ने बाढ़ पीड़ितों के बीच दवा का भी वितरण किया। राजद जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने सम्पन्न लोगों से अपील किया है कि जिनको जितना सामर्थ्य है इस आपदा की घड़ी में लोगों की मदद करें। राहत वितरण करने में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय माँझी, युवा राजद जिला मीडिया प्रभारी रौशन कुमार ,छात्र नेता टीपू सुल्तान, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि थे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close