जय बिहार: कल 21 सितंबर को जन सुराज महा सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन होगा ऐतिहासिक: मनीष कुमार सिंह 

जय बिहार: कल 21 सितंबर को  शारदा फार्म हाउस में जन सुराज  महा सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन होगा ऐतिहासिक: मनीष कुमार सिंह

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तहत कल 21 सितंबर 2024 को स्थानीय शारदा फार्म हाउस में जन सुराज महा सदस्यता अभियान व कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी है, उक्त बात की जानकारी शिक्षक नेता मनीष सिंह ने प्रेस को बताया।

जन सुराज के संस्थापक सदस्य मनीष सिंह ने बताया कि विगत 15 सितंबर को यह कार्यक्रम होना सुनिश्चित था, लेकिन भारी बारिश की वजह से कार्यक्रम को स्थगित करते हुए आगे बढ़ाया गया। श्री मनीष ने कहा है कि 21 सितंबर 2024 को आयोजित सदस्यता अभियान में लगभग चार से पांच हजार लोग जन सुराज की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इतना ही जनसुराज की युवा टीम भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।
मनीष सिंह ने आगे बताया कि आगामी 2 अक्टूबर से पहले दस हजार लोग सदस्य बनकर अभियान में शामिल होंगे और पूरे जिले से लगभग पचास हजार लोग सदस्य बनकर प्रशांत किशोर के हाथों को मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्कि देश में सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही विकल्प नहीं है। इसके साथ सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक सोच के साथ ही गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना पूरा होगा। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर तक प्रदेश में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करने का संकल्प जन सुराज ले चुकी है।उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं बल्की देश में सिर्फ सत्ता परिवर्तन ही विकल्प नहीं है। इसके साथ सही व्यक्ति, सही सोच, सामूहिक सोच के साथ ही गांधी जी का ग्राम स्वराज का सपना पुरा होगा। आगामी विधानसभा 2025 के चुनाव में जन सुराज पार्टी की मजबूत दावेदारी होगी। मनीष सिंह ने कहा कि बिहार के विकास के लिए और भ्रष्टाचार को रोक के लिए बदलाव की आवश्यकता है। उन्होंने जन सुराज के पांच मूल मंत्र की विस्तृत चर्चा की। प्रशांत किशोर की पदयात्रा अभी कई वर्षों तक चलती रहेगी। लेकिन, जन सुराज 2 अक्टूबर को पार्टी का रूप ले लेगी। फिर बिहार बदलने की मुहिम की तेज हवा आंधी का रूप लेते हुए सबों को समेटते हुए अपने मुकाम पर पहुंच कर दम लेगी। श्री सिंह ने प्रशांत किशोर के पांच वादों को गिनाया, जिसमें पहला युवाओं का पलायन बंद होगा, दूसरा बुजुर्गों को 2000 रु. पेंशन, तीसरा महिलाओं को सस्ता ऋण, चौथा बच्चों के लिये विश्वस्तरीय शिक्षा एवं पांचवां किसानों को खेती से बेहतर कमाई मिल सकेगा। पत्रकार के सवाल पर शिक्षक नेता मनीष सिंह जोरदार शब्दों में कहा अगर पार्टी उन्हें मौका देती है तो वे अपनी दावेदारी पेश करेंगे। उन्होंने जिले वासियों से अपील की है कि जन सुराज सदस्यता अभियान से जुड़ कर इस अभियान को सफल बनाएं। वर्ष 2025 में जनसुराज पार्टी की सरकार बनी तो बुजुर्गों के पेंशन राशि प्रतिमाह दो हजार किया जाएगा। युवाओं व मजदूरों का बिहार से पलायन रोकना पार्टी की प्राथमिकता होगी।

 

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close