बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए नगर पार्षद रूबी कुमारी ने जिला प्रशासन से मांगी मदद…

बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए नगर पार्षद रूबी कुमारी ने जिला प्रशासन से मांगी मदद…

खगड़िया/ कोशी एक्सप्रेस/जिले में कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिस वजह से कई पंचायतों बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ की वजह से कई वार्डों में पानी भर जाने की वजह से लोगों को विस्थापित होना पड़ा है, नगर पार्षद रूबी कुमारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र खगड़िया के वार्ड नं-30 में गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण कृष्णापुरी बलुआही मुहल्ले के तीस से भी अधिक घरों में बाढ़ का पानी बुधवार की रात में अचानक आ जाने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार रात भर जग कर अपने समान को चौक्की ,पलंग में ईंट लगाकर घर का खाने का सामान रख कर भीगने से बचाते रहे सुबह होते ही ये लोग अपने घरों के समान को निकालकर ऊँचे स्थान पर ले जा रहे हैं। पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने जिला प्रशासन से माँग किया कि वार्ड नं०-30 के बाढ़ पीड़ित परिवार को किसी विद्यालय या ऊँचे स्थान पर रहने की व्यवस्था किया जाय और साथ ही साथ समुदायिक किचन चलवाकर खाने पीने की व्यवस्था किया जाय क्योंकि वार्ड नं०-30 कृष्णापुरी बलुआही मुहल्ले में इतना पानी आ गया है कि खाने का सारा सामान भींग गया है। खाना बनाने का कोई उपाय नहीं है अधिक पानी आ जाने के कारण बाढ़ पीड़ित परिवार का काम भी बंद हो गया है वे अपने बाल बच्चे को सुरक्षित स्थान पर जाने को मजबूर हैं क्योंकि अधिक पानी होने की वजह से किसी अप्रिय घटना घटने की आशंका बनी रहती है। वार्ड पार्षद ने बताया कि बाढ़ पीड़ित परिवार के लिए जिला प्रशासन के तरफ से न ही रहने की व्यवस्था और न ही सामुदायिक किचन की व्यवस्था अभी तक की गई है।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close