BJP नेता सलिल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का किया अद्भुत स्वागत…

BJP नेता सलिल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का किया अद्भुत स्वागत…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बुधवार 7 अगस्त 2024 को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील यादव के प्रतिष्ठान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप चुकती स्थित मानसी खगड़िया में आगमन हुआ।

मालूम हो कि  बिहार भाजपा के नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष सह भूमि सुधार व राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल  का गोगरी जाने के दौरान मां कात्यायनी पेट्रोल पंप परिसर में बीजेपी नेता सलिल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी और उत्साह के साथ विभिन्न जगहों पर स्वागत किया गया। सलील यादव के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए माला पहनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
इस अवसर पर सलील यादव ने प्रदेश अध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं बुके देकर खगड़िया की पावन धरती पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। वहीं अपने पैतृक जिले में अपार प्यार पाकर दिलीप जायसवाल भी गदगद दिखे।  
वहीं प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि आज देश में विकास की गंगा बढ़ रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की ताकत,तस्वीर और तकदीर में बुनियादी बदलाव दिख रहा है। पीएम मोदी और भारत भूमि की अहमियत को पूरी दुनिया स्वीकार कर रही है। खगड़िया में कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने का मौका मिला, ऐसे में अकूत स्नेह के लिए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुझ पर बिहार प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपते हुए भरोसा जताया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता डॉ सलील यादव , महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, जितेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नंदू कुमार , जिला मीडिया प्रभारी मनीष कुमार राय तथा स्थानीय कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close