दिलीप जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से खगड़ियावासियों के लिए खुशी का पल : अंकित सिंह चंदेल..

दिलीप जायसवाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने से खगड़ियावासियों के लिए खुशी का पल : अंकित सिंह चंदेल..

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ भाजपा ने बिहार नेतृत्व की जिम्मेवारी अब मंत्री दिलीप जायसवाल को सौंप दी है. इसको लेकर बिहार बीजेपी में सियासी हलचल तेज है. संगठन की जिम्मेवारी मिलते ही दिलीप जायसवाल काफी एक्टिव दिख रहे हैं. वहीं भाजपा के प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी अंकित सिंह चंदेल ने कहा कि बिहार सरकार में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल को बिहार भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें मिलकर पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र से सम्मानित कर बधाई व शुभकामना दिया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को सफलता के सातंवे आसमान पर लेकर जाना हमारा एकमात्र लक्ष्य है। हमें पूर्ण विश्वास है कि अपने जुझारू व कर्मठ कार्यकर्ताओं के बदौलत ‘बिहार विधानसभा चुनाव-2025’ में भाजपा अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ एवं ऐतिहासिक प्रदर्शन करेगी और विरोधियों का राजनीतिक मंसूबा पूरी तरह से धराशायी होगा। हम पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे। श्री चंदेल ने कहा कि भाजपा ने हमेशा जमीनी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताया है। भाजपा सबका साथ-सबका विश्वास और सबका विकास पर काम करने वाली विश्व के सबसे बड़ी पार्टी है। डॉक्टर दिलीप जायसवाल खगड़िया के मूल निवासी हैं। बिहार वासियों के साथ-साथ खगड़िया वासियों के लिए अनगिनत खुशी का पल है। 2025 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल जी के नेतृत्व में खगड़िया के चारों सीट पर भाजपा का कमल खिलाना तय है।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close