खगड़िया एसपी ने अपग्रेड हुए चित्रगुप्तनगर व मुफस्सिल थाना का किया उद्घाटन…अपराध मुक्त खगड़िया बनाना मेरा लक्ष्य:  चंदन कुशवाहा, एसपी…मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर प्रशासन की पैनी नज़र: अमित अनुराग, एसडीओ

खगड़िया एसपी ने अपग्रेड हुए चित्रगुप्तनगर व मुफस्सिल थाना का किया उद्घाटन…

अपराध मुक्त खगड़िया बनाना मेरा लक्ष्य:  चंदन कुशवाहा, एसपी

मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों पर प्रशासन की पैनी नज़र: अमित अनुराग, एसडीओ

@ Arvind Verma

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ बिहार सरकार ने बिहार को अपराध मुक्त करने को लेकर सूबे के अनुमंडल में दो दो डीएसपी की पोस्टिंग की गई। ओपी को अपग्रेड किया गया। अपग्रेडेशन के तहत खगड़िया ज़िला मुख्यालय स्थित चित्रगुप्त थाना और मुफस्सिल थाना को अपग्रेड किया गया। अब इन दोनों थाना में ही एफआईआर होगा। पूर्व में इन दोनों थाना का एफआईआर टाऊन थाना में हुआ करता था। एक समारोह आयोजित कर चित्रगुप्त थाना परिसर में अपग्रेडेड थाना का विधिवत उद्घाटन एसपी चंदन कुशवाहा ने फीता काट कर किया। इसके पूर्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने एसपी चंदन कुशवाहा का स्वागत बुके प्रदान कर किया और हाथ भी मिलाया। एसपी का स्वागत थाना अध्यक्ष सहित कई पुलिस पदाधिकारियों ने बुके देकर किया। एसपी को पुलिस कर्मियों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया। अब से चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले लोगों को मामलों के निष्पादन कराने में सहूलियत होगी। मौक़े पर एसपी चंदन कुशवाहा ने कहा मेरा लक्ष्य है खगड़िया अपराध मुक्त हो। इसके लिए ज़िले के हमारी तमाम पुलिस निरंतर पेट्रोलिंग और छापेमारियां भी कर रही है। आने वाले चुनाव में मतदाता भयमुक्त हो मतदान का प्रयोग करें इसके लिए लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। सदर अनुमंडल पदाधिकारी अमित अनुराग ने कहा मतदाताओं को प्रलोभन देने वालों और धमकाने वालों पर प्रशासन की पैनी नजर है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। आगे उन्होंने कहा किसी भी क़ीमत पर कानून को हाथ में लेने वाले लोग बख्से नहीं जायेंगे, ज़िला प्रशासन और पुलिस प्रशासन सक्रिय है। मौक़े पर चित्रगुप्त नगर थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे। एसपी चंदन कुशवाहा ने अपग्रेडेड मुफस्सिल थाना, खगड़िया का भी उद्घाटन किया।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close