12 जनवरी को खगड़िया की धरती पर पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव सहित राजद के दिग्गज नेताओं का होगा आगमन… कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित : मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष 

12 जनवरी को खगड़िया की धरती पर पीएचईडी मंत्री ललित कुमार यादव सहित राजद के दिग्गज नेताओं का होगा आगमन… कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित : मनोहर यादव, जिलाध्यक्ष आरजेडी 

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/आज 06 जनवरी 2024  शनिवार को कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में आगामी 12 जनवरी 2024 को टाउन हॉल खगड़िया में होने वाले जिला कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम को लेकर राजद जिलाध्यक्ष सह बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के अध्यक्षता में राजद के सभी प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष के साथ बैठक की गयी। बैठक का संचालन विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिनेश यादव और धन्यवाद ज्ञापन राजद के वरिष्ठ नेता अबु मोहम्मद गुदर सेठ ने किया।

पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने बैठक में सभी प्रकोष्ठों जिलाध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पी एच डी मंत्री ललित कुमार यादव, प्रमुख वक्ता राष्ट्रीय सचिव श्याम रजक,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,राजद विधायक बागी कुमार वर्मा,रेखा पासवान, विधान पार्षद मो०कारी सोहैव ,आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पी० के० चौधरी,झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष भारती होगें।
कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, अनियंत्रित मंहगाई, बेरोजगारी,लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है इन सभी विषयों से राजद कार्यकर्ताओं को अगवत करना है कि यह केंद्र की बीजेपी की सरकार द्वारा संविधान विरोधी कार्य किया जा रहा है और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जनहित में उठाये जा रहे महत्वपूर्ण कदमों जैसे जाति जनगणना ,आरक्षण का दायरा बढ़ाना,बिहार के युवाओं को कम समय में छः लाख से अधिक नौकरी देना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया जायेगा और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के द्वारा जनहित से जुड़े संकल्पों एवं युवाओं से किये गये वायदों को उनके द्वारा पूरा किया जा रहा है उसे कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुचाने के लिए कार्यकर्ता को प्रशिक्षित किया जायेगा।
बिहार सहित देश की जनता समझ चुकी है कि भाजप वालों के मंदिर-मस्जिद और घण्टा -अजान से पेट भरने वाला नहीं है तेजस्वी यादव के महागठबंधन की सरकार द्वारा दी जाने वाली नौकरी,नियुक्तियों और रोजगार से पेट भरेगा। भाजपा के लोग सिर्फ जुमलेबाजी कर देश के लोगों से फिर एकबार वोट लेना चाह रही है इसलिए मंदिर निर्माण पूर्ण भी नही हुआ कि उसके उदघाटन के बहाने देश के ज्वलंत समस्याओं जैसे नई शिक्षा नीति लागू करने की साजिश, देश के संविधान को नहीं मानकर आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने की साजिश ,मंहगाई ,बेरोजगारी से आमजन को भटकाने का काम रही है। इसलिए राजद के कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर जागरूक करने का काम करेंगे और 2024 में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को जिताकर बिहार के महागठबंधन की सरकार की तरह पढ़ाई कमाई दवाई सिंचाई सुनवायी करवायी और नौकरी वाली सरकार देश बनानी है।
बैठक में मुख्य रूप से पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रेदश उपाध्यक्ष सुबोध यादव,बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रंजू सहनी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद कुमार उर्फ राजा चौधरी,नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव,शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ संजय माँझी, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजेश मंडल,दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती,स्वच्छकार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजा मलिक, एस सी एस टी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विभीषण कुमार,गोगरी प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार,राजद के वरिष्ठ नेता रामानंद सिंह,उपेंद्र प्रसाद यादव,मिथलेश प्रसाद सिंह,जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार, छात्र अध्यक्ष जितेंद श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।

  • नोट- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close