राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन…
राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का हुआ आयोजन…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज रविवार 26 नंबम्बर 2023 को शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तर बिहार प्रांत का प्रांतीय अभ्यास वर्ग का आयोजन स्थानीय आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा पद्धति और भारतीय ज्ञान परंपरा के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अभ्यास वर्ग में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ ए विनोद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। अभ्यास वर्ग का उद्घाटन न्यास के राष्ट्रीय सह सचिव डॉ ए विनोद, राष्ट्रीय भाषा मंच के डॉ राजेश्वर कुमार, नर्सिंग कॉलेज के निदेशक विवेकानंद जी और डीएसपी प्रभात रंजन ने किया।
उद्घाटन के बाद प्रथम सत्र में कार्यक्रम का विषय प्रवेश न्यास के प्रांत संयोजक डा. दयानंद मेहता कराया। डॉ राजेश्वर कुमार ने न्यास के विकास यात्रा पर प्रकाश डाला। राष्ट्रीय सह सचिव डॉ ए विनोद ने न्यास की कार्य पद्धति और कार्यशैली पर गहनता से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में परिवर्तन लाना होगा। आदर्श शिक्षा नीति से यह परिवर्तन संभव होगा। परिवर्तन के साथ साथ व्यक्ति का भी निर्माण करना है। इसके लिए शिक्षा ही एक मात्र मध्यम है। बिहार की धरती वैभवशाली रही है। यह चंद्रगुप्त, चाणक्य की धरती रही है। इससे सिख लेते हुए हमें बिहार को पूरे भारत में मॉडल के रूप में प्रस्तुत करना होगा।
राष्ट्रीय भाषा मंच के सह संयोजक डॉ राजेश्वर कुमार ने कहा कि शिक्षा में भारतीयता का समावेश होना चाहिए। मैकाले की शिक्षा पद्धति से हम औपनिवेशिक मानसिकता के अधीन होते चले गए। शिक्षा में एक विकल्प को लेकर 2007 में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास को एक सांगठनिक रूप दिया गया। मैकाले की शिक्षा नीति चरित्र की बात नहीं करती जबकि हमें चरित्र की शिक्षा की भी आवश्यकता है। समस्या उत्पन्न ही न हो, ऐसी शिक्षा पद्धति चाहिए भारतीय भाषाओं के संवर्धन के लिए शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का गठन किया गया है। न्यास के प्रयास से अब कई न्यायालय भी अपने फैसले भारतीय भाषाओं में देने लगे हैं। शिक्षा में स्वावलंबन को लेकर न्यास कार्य कर रहा है।
डीएसपी प्रभात रंजन ने कहा कि आप समाज के काम आएं तो आपका, परिवार और देश का भला होगा। कभी भी अपने मन में अहंकार नहीं पालें।
डॉ विवेकानंद ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम विद्वतजनों का महाकुंभ है। शिक्षा और शिक्षक को हमेशा संस्कृति और अध्यात्म से जुड़े होना चाहिए। धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र ने की।
- .
- नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक
*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress