महिला आरक्षण बिल पेश होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी ने महिलाओं संग मनाया जश्न… पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त… 

महिला आरक्षण बिल पेश होने पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी ने महिलाओं संग मनाया जश्न… पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त…

खगड़िया/कोशी एक्सप्रेस/ आज बुधवार 20 सितंबर 2023 को खगड़िया भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना कुमारी ने खुशी जाहिर कर कहा कि महिलाओं के साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 33% महिला आरक्षण बिल पेश होने पर देश के महिलाओं के तरफ से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया जा रहा है। आज संपूर्ण भारत देश के महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है । माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज नए संसद भवन में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया। आज का दिन इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा। मालूम हो कि महिला आरक्षण बिल को सदन में पेश होने पर खगड़िया जिला भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष बंदना कुमारी के नेतृत्व में आज महिला मोर्चा के सभी बहनों ने अबीर गुलाल और पटाखे छोड़कर खुशियां मनाई और माननीय प्रधानमंत्री के प्रति अपना आभार प्रकट किया । जिला अध्यक्ष बंदना कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए बोली कि ऐसे एक मात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं जो की हमेशा महिलाओं के बारे में सोचते हैं , चाहे उज्ज्वला योजना देकर महिलाओं को धुएं से बचने का हो या शौचालय घर देकर महिलाओं का सम्मान देने का काम हो, अनेकों योजनाओं महिलाओं के हित के लिए भारत के महिलाओं को सम्मान दिया इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत के महिलाओं के तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद। नारी शक्ति अधिनियम-2023 के तहत सभी राज्यों के विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें सुरक्षित होगी। सीटों की संख्या में 33 प्रतिशत अनुसूचित जातियों और जनजातियों के लिए सुरक्षित होंगी। यह अधिनियम अगले 15 वर्षों तक प्रभावी रहेगा।

  • नोटं- प्रसारित समाचार की जिम्मेवारी प्रेस की नहीं है तथा विज्ञापनों की प्रामाणिकता से प्रेस का कोई सबंध नहीं है – संपादक

*यहाँ क्लिक करके हमारे मोबाईल एप को जरूर डाउनलोड करें** 👇

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mytesta.koshiexpress

 

 

 

 

 

 

 

Live Share Market

जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...

Related Articles

Back to top button
Close
Close